Monday, August 11, 2025
HomeSeasonal Farmingबरसात के मौसम में उगाई जाने वाली 10 प्रमुख सब्जियाँ:मानसून में खेती...

बरसात के मौसम में उगाई जाने वाली 10 प्रमुख सब्जियाँ:मानसून में खेती शुरुआत से पहले ध्यान रखने वाली बातें 

मैंने टाइम्स ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पर प्राप्त जानकारी में यह पढ़ा था कि बरसात का मौसम आते ही बागबानी में उत्सुक लोग उस जगह के स्थानीय तौर पर उगने वाले फल,फूल और सब्जियों की खेती शुरू करने के इच्छुक होते है। 

फिर चाहे वह किचन गार्डन बनाने की योजना हो,या अपने छत पर ही कुछ सब्जियाँ या औषधीय पौधे लगाने की तैयारी करना हो। 

लेकिन जहाँ बरसात पौधों के उगने के लिए अनुकल माहौल बनाती है।पौधों में कीटों से सम्बंधित समस्या से भी एक बागबान को जूझना पड़ता है।

आइये इस ब्लॉग पोस्ट में जानते है। बरसात के मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख सब्जियाँ और मानसून में पौधों की देखभाल की पूरी जानकारी।

बरसात में सब्जियां उगाने से पहले मिट्टी की तैयारी कैसे करें?

यह एक बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है,कि आखिर मिट्टी कैसी बनाये कि पौधों की वृद्धि बरसात में भी बाधित न हो। 

क्या आप जानते है? लगातार बरसात होने से यदि आपके गमलों में एक दिन से ज्यादा पानी भरा रहता है।तो यह संकेत है कि मिट्टी की जल निकासी बाधित है। 

दरअसल बरसात के मौसम में गमले में मिट्टी में अधिक देर तक जलभराव होंने पर मिट्टी में ऑक्सिज़न की मात्रा में कमी हो जाती है। 

जिससे पौधे की जड़ों को उचित पोषण नहीं मिल पाता,सूक्ष्म जीव भी बिना ऑक्सिज़न के मरने लगते हैं। 

यही कारण है कि पौधे अधिक बरसात के पानी से मरने लगते हैं। 

समाधान 

  • गमले के लिए मिट्टी तैयार करते वक़्त चिकनी मिट्टी का उपयोग न करें,बारिश में यह मिट्टी अधिक दलदली होकर पौधों को नुकसान पहुचाएगी।
  • गमलों को पौधों के लिए तैयार करते समय तलें में छेद हो,इसका ध्यान जरुर रखें।गमले के छेद को किसी उभार वाले पत्थर जैसे मिट्टी के घड़े के टूटे हुए टुकड़े होते हैं,से ढक दें ताकि गमले का पानी आसानी से निकल सके और हवा का भी संचार हो सके। 
  • गमलों की मिट्टी के मिश्रण में जैविक खाद जरुर मिलाएं ,आधा हिस्सा मिट्टी है। तो 2 भाग गोबर की खाद या कम्पोस्ट अवश्य मिलाएं। 
  • नीम खली का उपयोग मिट्टी को नाइट्रोजन देने के साथ साथ फंगल रोगों से बचाव में भी सहायता करता हैं। 
  • अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी के लिए मिट्टी में खाद और मिट्टी को सुधारने वाले तत्वों का होना आवश्यक है। इन्हीं के संतुलन से मिट्टी अतिरिक्त पानी गमले से बाहर निकल देगी

औषधीय पौधो की देखभाल कैसे करें?

बरसात के मौसम के टमाटर की खेती
Designed by Freepik

बरसात में पौधों को कीड़े मकोड़ो से कैसे बचाएं?

बरसात में मौसम में कीटों का आतंक गहरा जाता है पौधों पर, क्या आप जानते है? एफएओ की एक रिपोर्ट के अनुसार कीड़े विश्व की फसलों का लगभग 40 प्रतिशत नुकसान कर देते हैं। 

मानसून में पौधों को सूर्य का प्रकाश अच्छे से नहीं मिल पाता जिससे कीटों का पौधों पर हमला करना आसान हो जाता है।

नमी का माहौल स्लग्स,एफिड्स,मिलिबग्स सभी प्रकार के कीटों को जनसंख्या बढ़ाने में मददगार साबित होता है। 

समाधान 

  • गमलों के बीच आधे हाथ के बराबर दूरी बना कर रखें,जिससे पौधों के बीच की सघनता कम हो और उनकी पत्तियों को हवा उचित मात्रा में मिलती रहे। 
  • बरसात के मौसम में पौधों की छटाई करके उनका घनापन कम करें। 
  • प्रति सप्ताह नीम oil का छिड़काव पौधों पर करते रहें। जिससे कीटों के हमले की आशंका कम हो जाए यह प्राकृतिक कीट नियंत्रण का अच्छा उपाय है। 
  • एफिड्स जैसे कीड़े पत्तों के पीछे चिपक कर रहते है। उन पर पानी की तेज़ बौछार और साबुन के पानी के तेज़ प्रहार  से राहत मिल सकती है। 
  • मिट्टी में अधिक नमी होने के कारण स्लग और रेंगने वाले जीव पनप सकते हैं।
  • उन्हें आप दस्ताने पहन कर उन्हें हाथ से भी फेंक सकतें हैं। या मिट्टी में थोड़ी लकड़ी की राख या अंडे के छिलके डालने से उनके लिए पौधों के पास जाने में रुकावट बनेगी। 

बरसात के मौसम में उगाई जाने वाली सब्जियाँ

जुलाई,अगस्त के मौसम में आप निम्न सब्जियों को बो सकते हैं।बेल वाली सब्जियों के लिए जाल या सहारे का प्रबंध जरूर करें। 

1 भिंडी (Ladyfinger)
2 लौकी (Bottle Gourd)
3 तुरई (Ridge Gourd)
4 परवल (Pointed Gourd)
5 करेला (Bitter Gourd)
6 पालक (Spinach)
7 मेथी (Fenugreek)
8 सेम (Broad Beans)
9 बैंगन (Brinjal)

10 हरी मिर्च (Green Chili)

बरसात में पौधों को पानी किस तरह देना चाहिए?

शायद आप जानते होंगे बारिश का पानी अम्लीय प्रकार का होता है। इसका ph लेवल 7 होता है। जो की पौधों  की वृद्धि के लिए लाभकारी है। और फिर प्राकृतिक रूप के मिलने के कारण इसमें क्लोरिन और फ्लोराइड को भी किसी ने मिलाया हो इसकी भी आशंका नहीं होती। 

  • बरसात में अगर आपके पौधें खुले में रखे हैं। तो उन्हें जरुरत के अनुसार ही पानी दीजिए मतलब अगर गमले की मिट्टी आपको सूखी लगे तो ही पानी दीजिए।
  • पौधों को सुबह के समय पानी देना उचित होता है।ताकि शाम तक पौधे की पत्तियाँ अगर भीग भी गई हो तो सूख जाती है। 
  • वैसे पानी देते समय ध्यान रखने वाली बात यह है।कि आप पौधे की मिट्टी में पानी दें,न कि पौधे की पत्तियों को,क्योंकि पत्तियाँ गीली होकर पौधे में फंगस लगने का कारण बनती है। 
  • ओवरवाटरिंग से पौधों की मिट्टी ठोस हो जाती है। मिट्टी में ऑक्सिजन की मात्रा घट जाने से जड़ों के सड़ने की समस्या बढ़ जाती है। 
  • पौधों को फव्वारे से पानी दें,या ड्रिप इरिगेशन प्रणाली का उपयोग भी कर सकते हैं। सभी ऑनलाइन मंचों पर ये टूल्स आसानी से मिल हैं। 

घर पर पौधों के लिए ऊँचे बिस्तरों मे गार्डनिंग कैसे करें ?

मानसून में  हरी भरी सब्जियाँ
Designed by Freepik

सूरज के कम प्रकाश में भी पौधों की अच्छी वृद्धि कैसे हो? 

ये तो सभी को ज्ञात है। कि पौधे सूरज की रौशनी में अपना भोजन बनाते है। लेकिन क्या आपको पता है?जब बारिश में बादल मंडराए रहतें हैं। तब भी पौधे उनके पीछे से छन कर आने वाले प्रकाश से अपना भोजन बनाने में सक्षम होते हैं। 

हालांकि ये प्रक्रिया थोड़ी धीमी होती है। लेकिन विकास धीमी गति से चलता रहता है। इसके अलावा जब बरसात में सूरज न निकलता हो तो पौधों की देखभाल कैसे करें?

  • बरसात में पौधों को खुले में रखे,ताकि उन्हें सूरज की अप्रत्यक्ष रौशनी तो कम से कम मिलती रहे,पौधों को खिड़की के पास या बालकनी में रखें। 
  • अगर बरसात में सूरज ज्यादा दिन तक न निकले तो पौधों को लेड ग्रो लाइट्स के प्रकाश में भी रखा जा सकता है।
  • धूप नहीं होगी तो पौधों में जमा पानी और खाद भी धीरे धीरे अवशोषित करेगा पौधों में पानी और खाद अधिक मात्रा में न दें। 

बरसात में पौधों को खाद कब और कैसे दें?

क्या आप जानते है? बारिश के पानी में नाइट्रेट जैसे पोषक तत्व प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। जो मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की मात्रा को बढ़ाते हैं। और इनकी सहायता से बरसात में  पौधों को पोषण आसानी से और जल्दी मिल जाता है। लेकिन बारिश में भी खाद देने में कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते है क्या?

  • ज्यादा गीली मिट्टी में खाद न दें,मिट्टी ज्यादा गीली होने पर उसमें हवा का संचार कम होगा। और खाद देने का भी कोई विशेष लाभ नहीं होगा। 
  • बरसात में पौधों को जैविक खाद या कम्पोस्ट हलकी बरसात शुरू होने से पहले दें।भारी बारिश में पोषक तत्व बह कर  निकल जाते हैं। 
  • गोबर की खाद को पौधे धीरे धीरे ग्रहण करते हैं। बरसात में यह खाद पौधों  की वृद्धि के लिए सहायक है। और इसके उपयोग से मिट्टी की बनावट अच्छी रहती है।
  • बारिश में पौधों  को थोड़ी थोड़ी मात्रा में खाद दें।लगभग 15 दिन के अन्तराल से ताकि पौधों को उचित पोषण धीरे धीरे मिलता रहे। 
  • बरसात में तरल खाद को पौधे जल्दी ग्रहण करते है।लेकिन हाँ इसका छिड़काव पौधे की मिट्टी में करें,पौधे के पत्तों पर नहीं, इससे फंगस लगने का खतरा होगा।

मई,जून में बालकनी में पौधे कैसे लगाएं?

सामन्यतया पूछे जाने वाले सवाल

Q बरसात में सबसे जल्दी तैयार होने वाली सब्जी कौन सी है?

पालक और मेथी एक महीने के अन्दर तैयार हो जाने वाली सब्जियाँ हैं ।

Q बरसात के मौसम में कौनसी खाद देनी चाहिए?

बरसात के मौसम में धीमी गति से अवशोषित होने वाली खाद देनी चाहिए,जैसे गोबर की खाद ताकि पौधों को लम्बे समय तक पोषण मिल सके।

Q पौधों में फंगस लगने पर क्या करें?

लहसुन और मिर्च का पेस्ट बना कर कपडें से छान कर 1 लीटर पानी में मिला कर पौधों  पर स्प्रे करें ,नीम तेल का 5ml की मात्रा 1 लीटर पानी में मिला कर पौधों पर छिडकें।गौ मूत्र का छिड़काव भी पानी में मिला कर कर सकतें हैं।

निष्कर्ष

बरसात का मौसम किसी भी व्यक्ति के लिए बागबानी की आसान शुरुआत का रास्ता खोलता है,मिट्टी भी इस समय ज्यादा उपजाऊ होती है।तो आप भी बागबानी की शुरुआत कीजिए,और अगर दी गई जानकारी अच्छी लगी हो,तो इसे दूसरों के साथ भी साझा करें।आपके कुछ निजी अनुभव हो बरसात में सब्जियाँ बोने के,तो कमेंट में अवश्य बताइए।

सन्दर्भ

स्लग से बचने का उपायhttps://ipm.ucanr.edu/PMG/PESTNOTES/pn7427.html

पौधों को पानी कैसे दें?https://extension.illinois.edu/blogs/over-garden-fence/2021-06-07-how-and-when-water-your-garden

Prakriti ke sathi
Prakriti ke sathihttp://prakritikesathi.com
"प्रकृति के साथी" में आपका स्वागत है! यह ब्लॉग प्रकृति, पर्यावरण और अद्भुत पौधों की रोचक कहानियों का खजाना है। हमारा लक्ष्य है प्रकृति के अनजाने पहलुओं को उजागर करना और आपको इसके करीब लाना। आइए, साथ मिलकर धरती की खूबसूरती को और गहराई से जानें!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments