अगर आप भारत में किसी ऐसे फूलों की प्रजाति की खोज कर रहे हैं। जो तेज गर्मी, कम पानी में भी आपके बगीचे में सुहावना बना रहे तो Gaillardia उसके लिए उपयुक्त पौधा है।
वैसे तो Gaillardia flower एक विदेशी नस्ल का पौधा है। परंतु भारत के जलवायु के लिए इसका विकास आसान है। आइये जानते हैं, Gaillardia को भारत में बोने का सही समय क्या है? ताकि आपको अच्छे और सुंदर फूल मिल सकें।

Gaillardia Flower क्या है?|Gaillardia Flower Introduction
Gaillardia Flower एस्टेरेसी परिवार का सदस्य है, और ये पौधा अमेरिका का मूल निवासी है। यह एक वार्षिक पौधा है।मतलब एक वर्ष के अंदर यह पौधा फूल से बीज तक की अवस्था में पहुंच जाता है।
भारत में Gaillardia को नवरंग के नाम से भी जाना जाता है। और यह Low maintenance flowers for Indian gardens में से माना जाता है। इसके अन्य नाम में भारतीय कंबल फूल, और फायर व्हील प्रचलित है।
अनेक रंगो में मिलने की वजह से भारत में Gaillardia Flower आकर्षण का केंद्र बना रहता है।
Gaillardia को भारत में बोने का सही समय|Best Time To Grow Gaillardia In India
ये पौधा hot weather flowering plant है। आइये जानते है, इसे किस मौसम में बोना उपयुक्त है।
मौसम | Gaillardia के लिए अनुकूलता |
अक्तूबर से मार्च (सर्दी) | सबसे उपयुक्त समय तेजी से बढ़ता है,गर्मी में फूल देने को तैयार |
जुलाई से सितम्बर (मानसून) | नमी के कारण जड़ो में फंगल इन्फेक्शन का खतरा,पानी देने में सावधानी |
मार्च से जून (गर्मी ) | सही वृद्धि लेकिन छाँव में रखना भी जरुरी |
Gaillardia को बीज से कैसे लगाए?|How To Grow Gaillardia From Seeds?
- Gaillardia के बीजों को बोने के लिए आप किसी सीडलिंग ट्रे, छोटे नारियल के खोल मे मिट्टी भर कर, या दूध की थैलियों में मिट्टी भरकर उन्हें ग्रो बैग जैसे शेप दे सकते हैं।
- 15 से 20 दिनों में बीजों का अंकुरण हो जाता है।
- इन पौधों को अधिक नमी नहीं चाहिए होती है। यह Easy to grow plant है।
- इसे सूर्य का 6 से 7 घन्टे पूर्ण प्रकाश चाहिए होता है। उचित जल निकासी वाले कंटेनर्स में लगाये, वरना पौधे की जड़े सड़ जाएगी।
- साधारण मिट्टी में भी Gaillardia के बीज आसानी से Geminate हो सकते हैं।
- बीजों को दो सेंटीमीटर गहरे तक मिट्टी में बोएं। ऊपर से बीजों को मिट्टी से ना ढके। कम सिंचाई करें, मिट्टी में हल्की नमी रखें।

Gaillardia Flower की देखभाल कैसे करें?|Gaiilardia Flower Care Tips
भारत में पौधों को प्यार जताने का सबसे बेहतरीन तरीका है plants को पानी की बौछार से तरबतर रखना, मेरी दादी के नजरिये से अगर आप देखें तो अगर आपने पौधों में रोज पानी न दिया। तो मतलब अपने अपने कर्तव्य से विमुख हो गए हैं। और पौधे तो बेचारे आज रुखे,सूखे,भूखे ही है।
- Gaillardia Flower Plant सूखे के प्रति सहनशक्ति रखने वाला पौधा है। पौधे को पानी देने से पहले यह जांच लें की पौधे की मिट्टी लगभग 1 इंच गहरे तक नम नहीं है।
- यदि वहां नमी बनी हुई है। तो पौधे को जल की आवश्यकता नहीं है। मिट्टी में जड़े जमाने के बाद इस पौधे को हफ्ते में एक या दो बार पानी दें।
- Gaillardia के पौधे को पूर्ण सूर्य के प्रकाश के 6 से 7 घंटे की धूप की आवश्यकता होती है। जितनी तेज धूप उतने ज्यादा फूल।
- मिट्टी को तैयार करते समय इसमें कंपोस्ट खाद का उपयोग कर सकते हैं। गोबर की अच्छे से तैयार की हुई खाद या वर्मी कंपोस्ट का भी उपयोग किया जा सकता है। यह मिट्टी की Water Holding Capacity बढ़ाता है।
- इसमें ज्यादातर जड़ों के सड़ने की समस्या अधिक पाई जाती है। और वह भी पानी की अधिकता के कारण ही होती है।
- साधारणतया किसी प्रकार के कीटों से बचने के लिए इस पौधे पर जैविक कीटनाशक का प्रयोग किया जा सकता है।
- कीटों से बचाव के लिए डिटर्जेंट से तैयार घोल बनाकर आप उसे पौधे पर छिड़काव कर सकते हैं।
Gaillardia Flower कितने दिन में खिलता है?|Gaillardia Flower Blooming Time
भारत के गर्म शहरों का तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक रहने से gaillardia के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता है।ये Best plant for hot climate है।
- बीजों के अंकुरण के लगभग एक महीने के बाद तैयार पौधों की उपज अन्य जगह रोपित करने के लिए तैयार हो जाती है।
- पौधे के विकसित होने के तीन से चार महीने के बाद यह फूल देने को पूरी तरीके से तैयार हो जाता है।
- यह प्लांट लगभग 6 महीने तक फूल देने वाला पौधा है। फरवरी से लेकर गर्मी तक यह पौधा आपकी बगिया को रंगो से रोशन रखेगा।
- Gaillardia से अधिक फूलों की मांग के लिए आपको इसके मुरझाए हुए फूलों को deadhead करना पड़ेगा।इसके सूखे फूलों में कुछ काँटे होते है।तो थोड़ा सम्भाल कर।
- इसके सूखे हुए फूलों से आप अगले वर्ष के लिए बीज भी तैयार कर सकते हैं।
- जब पौधों के सिरों पर बीज पूरी तरीके से सूख कर सफेद रंग के हो जाए, और उनका आकार सिकुड़ने लग जाए तो आपको उन्हें संभाल कर किसी कागज के टुकड़े में रख लेना चाहिए।

Gaillardia Flower के फायदे|Gaillardia Flower Benefits
भारत में यदि आप अपने बगीचे में तितलियाँ और मधुमक्खियों को आकर्षित करने वाला उद्यान तैयार करना चाहते हैं। तो आपको अवश्य ही इस plant को अपने बगीचे में लगाना चाहिए।
- Gaillardia के फूल मधुमक्खियों और तितलियों को आकर्षित करते हैं ।
- यदि आप लंबे समय तक फूल देने वाला पौधा चाहते हैं। जो कि कम देखभाल में भी आपको आपके उद्यान की सुंदरता, फूलों से हरा भरा रहे तो यह पौधा उसके लिए एक उपयुक्त चयन हो सकता है।
- इसके पौधों से मंदिरों, समारोह और शादी में सजावट के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है। एक यह विविध रंगों में पाया जाने वाला एक सुंदर फूल है।इसकी खेती आय का अच्छा स्त्रोत बन सकती है।
Bharat Me Floriculture Growth Pe Ek Report ( APEDA)
कृषि और किसान मंत्रालय द्वारा 2023-24 में जारी राष्ट्रीय बागबानी बोर्ड द्वारा बताई गए आंकड़ो को देखे तो भारत में 285हज़ार हेक्टेयर में फूलों की खेती की जाती है।
फूलों की संख्या | फूल |
2284 हज़ार टन | खुले फूल |
947 हज़ार टन | कट फ्लावर्स |
मुख्य फूल उत्पादक | उत्पादक प्रतिशत | आयातक देश |
तमिलनाडु | 21% | अमेरिका |
कर्नाटक | 16% | ब्रिटेन |
मध्यप्रदेश | 14% | संयुक्त अरब अमीरात |
पश्चिमी बंगाल | 12% | नीदरलैंड |

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न क्या Gaillardia को गर्मियों में लगा सकते हैं?
उत्तर हां, आप आप इस पौधे को गर्मियों में भी लगा सकते हैं।उचित जल निकासी वाली मिट्टी में बोएं, अत्यधिक गर्मी में बीजों से पौधे को उगते वक्त थोड़ा छाया में रखें। और जब पौधा पूर्णतया विकसित हो जाए तो उसे पर्याप्त सिंचाई दें, धूप में रखें, गर्मी के मौसम में Gaillardia फलने फूलने वाला पौधा है।
प्रश्न Gaillardia के पौधे को बीज से उगाना बेहतर है या कटिंग से?
उत्तर Gaillardia पौधे को कटिंग और बीज दोनों से उगा सकते हैं। बीज से अगर आप पौधा तैयार करेंगे, तो आपको उससे फूल लेने में तीन से चार माह का वक्त लग सकता है। जबकि कटिंग से लगने वाला पौधा आपको जल्दी फूल देगा।
Nishkarsh
भारत में Gaillardia के पौधे को उगाने के लिए आपको नवंबर से मार्च तक का समय उचित है।यह List of Best Summer Flowers In India में जगह बनाता है।Gaillardia Flower को शुष्क वातावरण काफी सुहाता है। और Lazy Gardeners के लिए यह एक अच्छा चयन हो सकता है। इसकी देखभाल करना भी आसान है, अगर आपको अपने गार्डन में रंगीन Flower plants पसंद है। तो इस पौधे को लगाईए।क्या आपने कभी Gaillardia का पौधा लगाया हैं। Comment में अवश्य बताईये।
Reference
नवरंग की खेती https://hindi.krishijagran.com/farm-activities/earn-big-money-by-cultivating-navaranga-these-are-the-major-advanced-species/
गैल्लार्डिया के खिलने का समय https://www.thespruce.com/blanket-flowers-1402030
APEDA Reporthttps://apeda.gov.in/FloricultureAndSeeds