Saturday, December 27, 2025
HomeUrban Farmingगमले में गोभी और ब्रोकली उगाने का सही तरीका 

गमले में गोभी और ब्रोकली उगाने का सही तरीका 

काफ़ी लोगों का यही मानना होगा,कि गमले में गोभी और ब्रोकली को उगाना नामुमकिन है।भला छत या बालकनी में गोभी या ब्रोकली को कैसे उगाया जा सकता है?बीज लाएं उन्हें पूरे मन से बोएं और कहीं मेहनत ख़राब न हो जाए।  

अगर ऐसा है,तो आप बिलकुल सही जगह आएं हैं। इस पोस्ट में आप जानेंगे,गमले में गोभी और ब्रोकली उगाने का सही तरीका। भारत के मौसम के हिसाब से कब लगाएं?और बीज बोने से लेकर कटाई तक का पूरा सफ़र। 

Table of Contents

कितनी आसानी से आप शुरुआती होने के बावजूद भी गमले में गोभी और ब्रोकली को सफलतापूर्वक उगा सकते हैं,और घर की ताज़ी आर्गेनिक सब्जी का आनंद ले सकते हैं। 

गमले में गोभी और ब्रोकली उगाने का सही तरीका 

“Designed by Freepik”

क्या गमलों में भी गोभी और ब्रोकली उगाना सच में संभव है?

लगभग सभी सीखने वाले प्लेटफॉर्म्स पर लोग अक्सर पूछते नज़र आते हैं। क्या गमले में गोभी उग सकती है?या बालकनी में ब्रोकली की सब्जी कैसे उगाएं?

तो इसका जवाब है।हाँ,बस ये सब्जियाँ थोड़ी जगह ज्यादा घेरती हैं,और थोड़ा पोषण भी ज्यादा चाहिए इन्हें,तो उस हिसाब से आपको इसके लिए सही गमले और उपजाऊ मिट्टी की तैयारी करनी होती है।  

तो कोशिश करके देखिए इस बार!

भारत के मौसम के हिसाब से गोभी और ब्रोकली उगाने का सही समय 

भारत में गोभी लगाने का सही समय 

  • ठण्ड की शुरुआत होने पर इस सब्जी को लगाया जा सकता है।  
  • अक्टूबर महीने का समय गोभी को गमले में उगाने के लिए उचित है,विशेषकर नार्थ इंडिया में। 
  • वैसे ये सब्जी ठण्ड के टाइम ही खाने में अच्छी लगती है। 
गमलों में गोभी उगाएं बालकनी में

वैसे क्या आप जानते हैं?फूल गोभी भारतीय सब्जी नहीं हैं,इसे 1822 में अंग्रेज पहली बार भारत लेकर आए थे। 

बिलकुल इसी तरह ब्रोकली भी भारत में 1990 की शुरुआत तक पोपुलर होने लगी थी। 

भारत में ब्रोकली लगाने का सही समय क्या है?

  • ब्रोकली को बोने का सही समय भी ठण्ड का ही है।  
  • ये दोनों सब्जियाँ सर्दी के मौसम में अच्छे से बढ़ती हैं। 
  • अगर समझे तो फरवरी तक आप इसके बीज बो सकते हैं। 

वैसे तो आजकल हर मौसम में सब्जियाँ उपलब्ध होती हैं।लेकिन मौसमी सब्जियों का स्वाद असल मौसम में ही आता है,और कीटों का आक्रमण भी कम होता है। 

गमले का सही आकार-सबसे बड़ी गलती यही होती है 

मैंने देखा है,अगर इन सब्जियों के लिए आप छोटा गमला लेते हैं,तो आपको छोटे फूलों वाली गोभी और ब्रोकली मिलेगी।इसलिए अच्छा होगा गोभी के लिए गमले का साइज़ 18 इंच रखें। 

और क्योंकि ब्रोकली भी बड़ी और फैलने वाली फूलों के सब्जी है,तो ब्रोकली pot साइज़ भी 18 इंच ही रखें।  

गमला छोटा होगा तो जड़ों को फैलने की जगह भी कम होगी,इसलिए हो सकता है,सब्जी के फूल छोटे रहे।  

गमले में पानी निकलने के लिए छेद सही से किए हो इसका ध्यान रखिए,पौधे में दिया पानी गमले में ठहरना नहीं चाहिए। 

गमले-में-गोभी-की-देखभाल
Cauliflower Plant Stock photos by Vecteezy

गोभी और ब्रोकली के लिए पोटिंग मिक्स कैसे बनाएं?

गोभी की मिट्टी कैसी हो?ये भी एक महवपूर्ण प्रश्न है।जितना ऑर्गेनिक मिट्टी का मिक्सचर होगा,पौधे को उतना ही पोषण मिलेगा। 

ब्रोकली के लिए potting mix बनाते समय आप अपने गार्डन साइल में 30 प्रतिशत गोबर की खाद या कम्पोस्ट डाल कर मिट्टी तैयार कर सकते हैं। 

यही प्रक्रिया गोभी के लिए भी अपनाइए,बाद में पौध तैयार होने के बाद 15 से 20 दिन में कोई भी खाद दी जा सकती है।  

  • किसी भी अच्छी बीज की दुकान से आप गोभी और ब्रोकली के बीज खरीद सकते हैं। 
  • गोभी और ब्रोकली के बीज से आपको पहले छोटी पौध तैयार करनी होगी,उसके बाद आप इन्हें बड़े गमले में लगा सकते हैं। 
  • इसके लिए किसी चौड़े बर्तन में या डिस्पोजेबल ग्लास,सीडलिंग ट्रे में potting mix भर दें।  
  • उनमें इन सब्जियों के बीज बो दें,उपर से थोड़ी सी मिट्टी से ढक दें और पानी दें। 
  • ध्यान रखिएगा बीजों को ज्यादा गहरे न बोएं। 
  • 5 से 6 दिन में बीज अंकुरित हो जाएंगे।  
  • जब पौधा इतना बड़ा हो जाए कि उसमे 4 से 5 पत्तियाँ निकल आए। 
  •  तो अब गोभी और ब्रोकली की पौध लगने को तैयार है। 
  • इन सब्जियों में धूप,पानी और खाद कितनी दें?
  • दोनों सब्जियों को कम से कम 4 से 5 घंटे की धूप तो प्रतिदिन चाहिए। 
  • तेज धूप से गोभी का रंग बदल सकता है,अगर ऐसा हो तो गोभी के फूल को उसके पत्ते से ढक सकते हैं। 
ब्रोकली-के-लिए-गमला

“Designed by Freepik”

गमले में गोभी को कितना पानी दें? 

  • रोजाना पानी देने की जरुरत नहीं है।  
  • जब गमले की मिट्टी सूख जाए सिर्फ तभी पौधे को पानी दें।  
  • अगर आप 15 दिन से इन सब्जियों में खाद देते रहेंगे,तो सब्जियाँ अच्छी grow करेंगी।  
  • गोबर की लिक्विड खाद या खली की लिक्विड खाद अच्छा आप्शन है।  

गमलों में गोभी और ब्रोकली में कीड़े लग जाएं तो उनका घरेलू इलाज 

गमलों में फूल गोभी लगाने में सबसे बड़ी चुनौती है,इसे कीड़ों से बचाना,बिना शक के यह सब्जी कीड़ों की बेहद पसंदीदा क्रॉप है। 

नीम oil,मिर्च,लहसुन के पेस्ट का पानी में मिलाकर कर किया गया छिड़काव,कुछ भी कीजिए डायमंडब्लैक मोथ,एफिड्स,इन सबसे पौधों की सुरक्षा गंभीर मुद्दा है।  

बेंगलुरु के भारतीय बागबानी अनुसन्धान केद्र में कार्यरत वैज्ञानिकों के द्वारा निर्मित,नीम के बीज से तैयार किया जाने वाला Neem Seed Powder Pellet Formulation(NSPPF) देश की किसानों द्वारा प्रयोग में लिया गया,और गोभी पर लगने वाले सभी कीड़ों की रोकथाम में प्रभावी पाया गया। 

गोभी के खेती करने वाले बहुत सारे किसानों ने इसका upyog कर कीटों से छुटकारा पाया और फसल से दुगुना लाभ कमाया। 

ब्रोकली-को-साफ-करते-हुए

“Designed by Freepik”

गमलों में  सब्जियों पर इसका छिड़काव कैसे करना है?

  • स्प्रे तैयार करने के लिए निम्न विधि अपनाएं।  
  • नीम सीड पाउडर को 5 ग्राम की मात्रा में रात को 1 लीटर पानी में भिगोएं। 
  • सुबह किसी मलमल  या सूती कपड़े से छान लें।  
  • शाम के समय पत्तों के ऊपर और नीचे छिड़काव करें। 
  • अगर सुबह छिड़काव करेंगे,तो धूप से इसका प्रभाव कम होगा,इसलिए शाम का स्प्रे प्रभावी होगा। 
  • सर्दी में 5 से 6 के बीच ठीक रहेगा।  
  • हर सात दिन में इस स्प्रे का उपयोग कीटों की रोकथाम में बहुत मदद करेगा।  
  • एक बार स्प्रे करने के बाद पौधों में अगले दिन पानी न दें,या जरुरी हो तो जड़ों में पानी दें। 
  • स्प्रे करने के दो दिन बाद गमले में गोभी के पौधों को पानी दें तो दवा कुछ दिन पत्तियों पे रुकेगी जिससे कीटों का प्रभाव कम होगा।  

मैं ये तो नहीं कहूँगी,कि ये जादू की तरह कम करेगा,लेकिन हाँ ये पूर्णतया आर्गेनिक है,और कीटों की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित करेगा। 

ब्रोकली-को-साफ-पानी-में-धोते-हुए
A closeup shot of fresh broccoli in the water on a white background

“Designed by Freepik”

कटाई कब करें-सही समय का अंदाज़ 

गोभी और ब्रोकली गमलों में लगा तो ली लेकिन गोभी और ब्रोकली को कब काटें?

  • सामान्यतया गोभी का फूल 2 से 3 महीनों में काटने के लिए तैयार हो जाता है। 
  • जब फूल बिलकुल कसा हुआ हो तभी इसकी कटाई कर लें,फटने के बाद इसका स्वाद ख़राब हो जाता है। 
  • ब्रोकली को भी लगभग 3 महीने बाद आप काट सकते हैं।  
  • जब इसका फूल हथेली के बराबर बड़ा हो जाए,देखने में गहरा हरा हो,तब आप इसकी कटाई कर सकते हैं।  
  • लेकिन ब्रोकली में एक ही पौधे से कई फूल लिए जा सकते हैं।  
  • तो पूरे पौधे को न काटें,साइड शूट्स जब फूल बन जाए उन्हें भी काट लें। 

Beginners जो आम गलतियाँ करते हैं 

  • यदि आप छोटा गमला लेंगे,तो गोभी के फूलों के साइज़ पर फर्क पड़ेगा। 
  • सर्दियों के मौसम में ज्यादा पानी देना पौधो के मरने का कारण बनता है।  
  • गोभी और ब्रोकली सर्दियों में उगाई जाने वाली सब्जियाँ है। सही मौसम में उगाई सब्जियाँ स्वाद और कीटों से सुरक्षित रहती हैं। 
  • पौधों को धूप में रखना जरुरी है,बिना धूप के सब्जियाँ नहीं पनप पाएंगी। 

निष्कर्ष 

बढ़ती आबादी के कारण फलों और सब्जियों की मांग में बढ़ोतरी,जल्द पूर्ति के लाभ में केमिकल युक्त सब्जियों का बाज़ार में होना अनेक रोगों और ख़राब स्वास्थ्य का कारण बनता है। आप घर पर गमले में गोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियों को उगा कर आर्गेनिक सब्जियों का आनंद भी ले सकते हैं,और मन में एक संतुष्टि का भाव भी रहता है,क्या आप भी बालकनी या टैरेस पर सब्जियाँ उगाते हैं?कमेंट में जरुर बताइए 

सन्दर्भ

गमले में फूल गोभी उगाएं

सामान्यतया जाने वाले प्रश्न

Q 1 क्या गमले में गोभी और ब्रोकली उगाना आसान है?

हाँ,बस आपको गमले या grow बैग जो भी आप ले रहे हैं,उसकी साइज़ 18 इंच तो रखे ही ठंडा मौसम,सही मिट्टी ये भी ध्यान रखें छोटा गमले में गोभी के फूल बड़े नही मिलेंगे

Q 2 क्या एक ही गमले में गोभी और ब्रोकली का पौधा लगाया जा सकता है?

एक गमले में एक ही पौधा लगाएंगे तो बेहतर होगा,दोनों ही पौधे heavy feader होते हैं एक ही मिट्टी में दोनों केलिए पोषण प्राप्त करना मुश्किल होगा 

Q 3 गमले में गोभी पर ब्रोकली उगाने का राईट टाइम क्या है?

गोभी और ब्रोकली दोनों को आप अक्टूबर से लगा सकते हैं,ये ठन्डे मौसम की ही सब्जियाँ हैं

Q 4 गमले में गोभी और ब्रोकली को लगाएं तो इन पौधों को कितनी धूप चाहिए?

गोभी और ब्रोकली दोनों सब्जियों को 5 से 6 घंटे ही धूप तो चाहिए ही

Q 5 गोभी और ब्रोकली के लिए गमले की मिट्टी कैसी बनाएं?

गार्डन साइल में गोबर की खाद मिला कर गोभी और ब्रोकली उगा सकते हैं 
मिट्टी चिकनी न हो बस,पानी आसानी से ड्रेन हो सके मिट्टी से

Prakriti ke sathi
Prakriti ke sathihttp://prakritikesathi.com
"प्रकृति के साथी" में आपका स्वागत है! यह ब्लॉग प्रकृति, पर्यावरण और अद्भुत पौधों की रोचक कहानियों का खजाना है। हमारा लक्ष्य है प्रकृति के अनजाने पहलुओं को उजागर करना और आपको इसके करीब लाना। आइए, साथ मिलकर धरती की खूबसूरती को और गहराई से जानें!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments