Tuesday, June 17, 2025
HomeUrban Farmingमुर्रेया के पौधे की देखभाल कैसे करें:5 सरल युक्तियाँ 

मुर्रेया के पौधे की देखभाल कैसे करें:5 सरल युक्तियाँ 

बाग और उद्यान की जब बात होती है। और उसमें फूलों वाले पौधे ना हो जिनसे महकी महकी खुशबू आती है। तो बगीचे की सुंदरता या यूं कहिए कि उसका अस्तित्व ही अधूरा है।

मुर्रेया कुछ ऐसी ही खुशबू बिखेरने वाला फूलों वाला पौधा है।अपनी मादक और हवा के साथ तैरती सुगंध से ये पौधा अनायास ही आपको अपनी तरफ़ आकर्षित करेगा।इस गाइड में जानते हैं। इस सुगंध से अपनी बगिया को कैसे महकाएं? और मुर्रेया के पौधे की देखभाल कैसे करें ?

मुर्रेया के पौधे का परिचय

मुर्रेया पेनिक्युलेटा और मुर्रेया एक्सोटिका दोनों एक ही पौधे के वानस्पतिक नाम है। इसके अलावा ऑरेंज जैस्मिन और कामिनी भी इस पौधे के अन्य और प्रचलित नाम है।यह पौधा रुटेसी परिवार से सम्बंध रखता है।और ऑस्ट्रेलिया व दक्षिणी एशिया का रहवासी है।

मुर्रेया के फूलों की विशेषता यह है। ये बहुत ही सुगंधित फूल होते हैं। इसके फूलों की कलियां रात के समय पूरी तरह से खिल जाती हैं। यदि आप अपने उद्यान में सजावट और सुगंध का मिश्रण चाहते हैं।तो यह पौधा स्वागत योग्य है।

गहरे हरे रंग की पत्तियों के बीच में खिले हुए यह सफेद फूल इस पौधे की अनुपम सुंदरता का बखान करते हैं।

मुर्रेया एक झाड़ीदार पौधा है। आप इसे अपने गार्डन की दीवारों के आसपास लगा सकते हैं।घर की बाहरी दीवारें,पार्क की बाढ़ बनाने और बगीचे का अलंकरण करने के लिए यह पौधा परफ़ेक्ट है।और लो मेंटैनेंस प्लांट है।

मुर्रेया-की-झाड़ी

मुर्रेया के पौधे की देखभाल कैसे करें?

  • मुर्रेया के पौधे की देखभाल करने के लिए मिट्टी ऐसी बनाइए जिसमें पानी बिल्कुल भी ना रुके। आधा भाग मिट्टी,आधा भाग गोबर की खाद एक हिस्सा कंपोस्ट और एक हिस्सा नीम खली मिलाकर आप अच्छा सॉइल मिक्स तैयार कर सकते हैं।
  • मुर्रेया के पौधे को सूर्य की पूरी चमक दीजिए। अगर आप इसे छाया में रखेंगे तो फूलों के उत्पादन में कमी होगी।ज्यादा धूप फूलों की बौछार।
  • गर्मियों के मौसम में इस पौधे को भी अन्य पौधों की तरह पानी की बहुत आवश्यकता होगी। हाँ,  पानी देने से पहले यह जरूर तय करें,कि पहले आपने जो पानी पौधे को दिया है।वहाँ मिट्टी थोड़ी सूख गई हो।
  • एक बार पौधे को गमले या कंटेनर में लगाने के बाद प्रति माह एक मुट्ठी खाद पौधे को अवश्य दें। इससे उसे पौधे में फूलों के भरमार रहेगी।
  • पौधे को अनावश्यक खरपतवारों की उपज से बचाने के लिए उसके आसपास सूखी घास या सूखे पत्तों से मल्चिंग करें।नारियल की भूसी का भी इस्तेमाल कर सकतें हैं।
  • पौधे के आस पास सख्त हो चुकी मिट्टी को गुढ़ाई से हल्का करें।अपने बगीचे में तितलियों और भंवरों को बुलाना चाहते हैं।तो स्वागत किजीए कामिनी के पौधे का।

मुर्रेया के पौधे को स्वस्थ और खिला हुआ रखने के कुछ टिप्स

  • अगर पौधा कम फूल दे रहा है। तो Orange Jasmine से फूलों की अच्छी उपज पाने के लिए पौधे के पास से 1 डेढ़ इंच की मिट्टी को हटा कर उसमें वर्मिकम्पोस्ट खाद मिला दें।
  • घर पर ही बायोएंजाइम्स बनाकर पौधे को तरल खाद भी उपलब्ध करवाई जा सकती है।
  • मुर्रेया की समय-समय पर छंटाई करना जरूरी है। अन्यथा यह बहुत सघन और ऊंचाई तक बढ़ने वाली झाड़ी है।मुर्रेया के पौधे की देखभाल करने के लिए आपको विशेषज्ञ होने की जरुरत नहीं है।
  • मुर्रेया की बौनी किस्म टेबल कामिनी को भी आप घर में लगा सकते हैं। यह छोटे पत्तों वाला आकर्षक और सुंदर पौधा है।कामिनी के पौधों को पूरी धूप दिखाइए।पौधे हरे भरे रहेंगे।

क्या मुर्रेया के पौधे को इनडोर प्लांट की तरह रख सकते हैं?

  • कामिनी अच्छी धूप में खिलने वाला पौधा है।इसे वहाँ लगाइए,जहां 5 से 6 घंटे की धूप आती हो।जितनी अच्छी धूप उतनी महक से भरपूर फूल यह पौधा आपको हमेशा देगा।
  • घर की उत्तर या पूर्व दिशा में पौधे लगाना आपके घर के वास्तु को डांवाडोल नहीं करेगा। कामिनी के पौधे आप कंटेनर्स में घर की उत्तर या पूर्व दोनों तरफ रख सकते हैं।
मुर्रेया-के पौधे-की-देखभाल

क्या ऑरेंज जैस्मिन ही मुर्रेया है?

  • जी हाँ,ऑरेंज जैस्मिन,मुर्रेया का ही दूसरा नाम है।इसके अलावा मुर्रेया एक्सोटिका और मुर्रेया पैनिक्युलेटा भी इसे पौधे के दूसरे नाम है।

गमले में ऑरेंज जैस्मिन की देखभाल कैसे करें?

  • गमले में भी इस पौधे को संभालना आसान है।बढ़ते हुए पौधे को छंटाई करके छोटे आकार में रखें।सूखी और खराब पत्तियों को पौधे से हटा दें।इस पौधे को पूरी धूप और बहुत पानी की जरुरत होती है।छाया में रखने से फूलों की उपज में कमी आ सकती है।

निष्कर्ष 

फूलों वाले पौधों के बिना बगीचे की शोभा अधूरी लगती है।और मुर्रेया के पौधे की देखभाल तो एक शुरुआती बागबान भी आसानी से कर सकता है।अपने बगीचे की दीवारों को कामिनी के पौधों से सजाइए।इसकी खुशबू आपके मन और शरीर को तरोताज़ा कर देगी।

सन्दर्भ

मुर्रेया एक्सोटिका और मुर्रेया पेनिक्युलेटा https://powo.science.kew.org/results?q=murraya%20exotica

Prakriti ke sathi
Prakriti ke sathihttp://prakritikesathi.com
"प्रकृति के साथी" में आपका स्वागत है! यह ब्लॉग प्रकृति, पर्यावरण और अद्भुत पौधों की रोचक कहानियों का खजाना है। हमारा लक्ष्य है प्रकृति के अनजाने पहलुओं को उजागर करना और आपको इसके करीब लाना। आइए, साथ मिलकर धरती की खूबसूरती को और गहराई से जानें!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments