Monday, June 16, 2025
HomeIndoor Air Purifying PlantsBenefits of Snake Plant| स्नेक प्लांट:एक सदाबहार पौधा

Benefits of Snake Plant| स्नेक प्लांट:एक सदाबहार पौधा

स्नेक प्लांट अपने आपमें एक सदाबहार पौधा है।इसकी लम्बी, तेज़धार और चौड़ी पत्तियाँ होती है।शायद इसीलिए इस पौधे को “सासु माँ की जीभ” नाम से भी पुकारा जाता है।  इन विचित्र नामों को धारण करने वाला पौधा साधारण तो नहीं हो सकता,Snake plant ke benefits जानकर आप हैरान रह जायेंगे। यदि आप बहुत व्यस्त व्यक्ति हैं ,और आपके पास बागबानी करने का समय नहीं है। लेकिन फिर भी आप पौधें लगाने में रुचि रखते हैं तो यह पौधा आपके घर या कार्यालय के लिए उचित पौधा है। क्यों कि स्नेक प्लांट को देखभाल की बहुत कम आवश्यकता होती है।

Snake plant kaisa hota hai?

स्नेक प्लांट का वैज्ञानिक नाम “सैनसेवियरिया ट्रीफिसियाटा” है।यह मूल रूप से पश्चिमी अफ्रीका का निवासी है और एशिया के उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में भी पाया जाता है नाईजीरिया तथा कांगो जैसे प्रदेशों में भी यह पौधा बहुतायत में मिलता है।इसकी पत्तियों की पीठ पर पीले सफ़ेद रंग की आड़ी तिरछी रेखायें बनी होती है। यह पौधा सांप की तरह चितकबरा सा दिखाई देता है।इसीलिए इसे स्नेक प्लांट कहा जाता है।स्नेक प्लांट की पत्तियाँ काफ़ी लम्बी,ऊपर की और लम्बवत बढ़ने वाली और धारदार होती हैं।साधरणतया इसकी पत्तियाँ 3 से 4 फीट लम्बी और 2 से 2.5 इंच चौड़ी होती है। परिपक्व होने के बाद इसकी पत्तियों का रंग भूरा हो जाता है।

Snake plant varieties

  • Sansevieria trifasciata(सबसे सामान्य प्रकार का प्लांट )
  • Sansevieria cylindrica (गोलाकार पत्तियों वाला)
  • Sansevieria laurentii (पत्ती का बाहरी किनारा पीला होता है।)

Snake plant ki khasiyat

  •  स्नेक प्लांट की संरचना अपने आपमें अनूठी होती है।इस पौधे की पत्तियों पर सफ़ेद,पीले रंग की गहरी धारियाँ बनी होती है।विशेष परिस्थितियों में यह पौधा 2 मीटर तक की उँचाई तक बढ़ सकता है।इसकी पत्तियाँ मोटी,मांसल और तलवार जैसी दिखाई देती है।जो इस पौधे को देखने में बहुत आकर्षक बनाती है।
  • स्नेक प्लांट बेहद धीमी गति से बढ़ने वाला पौधा है।इसे ज्यादा देखभाल की भी आवश्यकता नहीं होती ।यह दीर्घकाल तक जीवित रहनें वाला पौधा है।इस पौधे को घर में बाहर-भीतर दोनों जगह रखा जा सकता है।यह शुष्क और गर्म कैसी भी परिस्थितियों में भी जीवित रह सकता है।
  • स्नेक प्लांट में अत्यधिक सहनशीलता का गुण पाया जाता है।यह कम पानी,कम प्रकाश और अलग अलग तापमानों को  सहन कर सकता है।इसी कारण विशेषकर शहरी क्षेत्रों के लिए इसे आदर्श पौधा माना जाता है।

 4 Benefits of snake plant

  • मानसिक स्वास्थ में ला

कुछ अध्ययनों में  यह सामने आया है स्नेक प्लांट का घर के वातावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर में स्नेक प्लांट रखने से मानसिक तनाव,चिंता को दूर करने में सहायता मिलती है।मानसिक स्वास्थ में भी सुधार आता है।स्नेक प्लांट 24 घन्टे आक्सीजन प्रदान करने वाला पौधा है।

  • वायू को शुद्ध करता है।

स्नेक प्लांट हवा को स्वच्छ करने के लिए जाना जाता है।वायू में उपस्थित जहरीली गैसें जैसे बेंजींन(ग्लू,डिटर्जेंट,प्लास्टिक,फर्निचर से गैस के रूप में निकलता है।)

फर्मेलडीहाइड(पेंट तथा तेज गन्ध वाले उत्पादों से निकालने वाली गैस) को सोखने की क्षमता रखता है।
यह पौधा रात में  भी ऑक्सिजन प्रदान करने की क्षमता रखता है जो इसे अन्य पौधों से अलग व उपयोग में उपयुक्त बनाता है।
  • तापमान को संतुलित रखता है।

स्नेक प्लांट तापमान में आद्र्ता को बनाए रखता है।जिससे त्वचा से सम्बंधित रोगों,एलर्जी,अस्थमा आदि रोगों में राहत मिलती है।

  • वास्तु के अनुसार भी महत्व 

अनेक वास्तुविज्ञ भी घर में स्नेक प्लांट को रखने का सुझाव देते हैं।फेंग्सुई के अनुसार भी स्नेक प्लांट घर में फैली नाकारात्मकता ऊर्जा को दूर करता है।घर में सुख समृद्धि को बढ़ाने में सहायक है।

benefits of snake plant
Lambi or tezdhar pattiyon wale is poudhe ko”Sasu maa ki jeebh” bhi pukara jata hai.

Snake plant kaise lagaye?

वैसे तो आप नर्सरी से भी इस पौधे को खरीद सकते हैं।लेकिन यह पौधा आपकी जेब पर काफ़ी महंगा साबित होगा अन्यथा की आपको सब सुलभ हो।वैसे आप इस पौधे को इसकी पत्तियों से भी उगा सकते हैं।इसका 2 फीट लम्बा एक पत्ता ले और उसके 5 इंच की लम्बाई में टुकड़े काट लें।एक कम गहराई वाला गमला लेवें,उसमें साधारण मिट्टी डाले, जो भी आपके गार्डन में है। गमले में आप 3 हिस्सा मिट्टी एक हिस्सा खाद डाल सकते हैं।फंगस से बचाने के लिए मिट्टी में एक मुट्ठी नीम खली भी डाल सकते है।

अब आपने पत्ते के जो टूकड़े काटे थे उन्हें गमले में कुछ दूरी पर लम्बवत रोपित कर दीजिए ,ध्यान रहे पत्तियों का ऊपरी हिस्सा ऊपर और निचला हिस्सा मिट्टी में लगाए ,जैसे वो तोड़ने से पहले गमले में था।थोड़ा पानी दीजिए ।स्नेक प्लांट लगाने के लिए बालू या रेतीली मिट्टी ज्यादा लाभदायक है क्योकि उसमें पानी ज्यादा देर नही ठहरता।इस पौधे को अधिक जल की जरुरत नही होती।ज्यादा पानी से पौधा जल सकता है।1,2 महीने बाद पत्तियों से जड़े निकल आएंगी और आप दूसरे बड़े गमले में स्नेक प्लांट को स्थानांतरित कर सकते है।
 

Snake plant ki care kaise kare?

  • पानी 

स्नेक प्लांट को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती,यह शुष्क क्षेत्रों में पाया जाने वाला पौधा है इसलिए पौधे को पानी तभी दे जब मिट्टी में पानी पूरी  तरह सूख जाए ।सर्दी के मौसम में 2 महीने में एक बार पानी देने पर भी यह पौधा चलता रहता है।

  • प्रकाश 

स्नेक प्लांट को प्रत्यक्ष प्रकाश की जरुरत नहीं होती है,यह कम रोशनी में भी जीवित रह सकता है।अगर आप इसे किसी ऐसी जगह रखें जहां इसे हल्का प्रकाश मिले तो वहां ये पौधा ज्यादा वृद्घि करेगा।

  • मिट्टी

स्नेक प्लांट के लिए आपको बालू रेत या ऐसी मिट्टी की आवश्यकता होगी जिसमें जल भंडारण की क्षमता कम हो।अधिक गीली मिट्टी में यह पौधा जीवित नहीं रह पाएगा इसीलिए कोशिश करें गमले में जलनिकास के लिए पर्याप्त छिद्र हो ।

  • उर्वरक 

स्नेक प्लांट को अधिक उर्वरक की अनिवार्यता नहीं है।आप एक दो महीने में कुछ उर्वरक थोड़ी मात्रा में दे सकते हैं।

  • तापमान 

स्नेक प्लांट शुष्क प्रदेशों सम्बंधित पौधा है।यह15 से 30 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में अधिक अनुकूलन करता है।ज्यादा गर्म और ज्यादा ठंडा तापमान इसके लिए अच्छा नहीं है।

 Benefits of snake plant
सदाबहार पौधा

Snake plant Vastu tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार स्नेक प्लांट को घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखा जाना चाहिए ।आप इसे घर के अन्दर या बाहर दोनों जगह रख सकते हैं।फेंगशुई के अनुसार यह पौधा घर में नाकारात्मक उर्जा का शमन करता है।घर में उन्नति और समृद्धि लाता है।

Snake plant office ke liye kyu upyogi hai?

  • कम स्थान के लिए उपयुक्त 

स्नेक प्लांट को अधिक स्थान की जरुरत नहीं है,आप अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार इसे ऑफ़िस डेस्क,छोटे आवासीय मकानों,बालकनी और बेडरुम आदि जगह पर रख सकते हैं ।

  • हवा को शुद्ध करता है।

जैसा की पहले बताया जा चुका है यह पौधा वायु को फ़िल्टर करता है।अत:इसे ऑफिस या घर में रखने से हवा में स्वच्छता और ताज़गी बनी रहती है

  • सजावट 

सजावट के हिसाब से भी स्नेक प्लांट आकर्षक पौधा है।इसकी लम्बी,तेज़धार पत्तियाँ और उन पर बनी सुन्दर आकृतियाँ इसे इंटीरियर के लिए उपयुक्त चयन बनाती है स्नेक प्लांट सभी प्रकार के सजावटी सामानों के साथ मेल करने वाला पौधा है।

  • कम देखभाल 

स्नेक प्लांट को ज्यादा देखभाल की बाध्यता नहीं  होती,जिन लोगों के पास समय की कमी है ऐसे लोगों के लिए ये एक आदर्श पौधा है।

  • रोग प्रतिरोधक पौधा 

स्नेक प्लांट सांस से सम्बंधित रोगों में  भी आराम दिलाता है। छींके आना,एलर्जी और अस्थमा जैसे अनेक रोगों में राहत की उम्मीद लेकर आता है।

 

Nishkarsh

स्नेक प्लांट एक वरदान रूपी पौधा है।इसके अनोखे गुण इसे और भी अद्भुत बनाते है। यह ना केवल वातावरण को शुद्ध रखता है,अपितु अनेक बीमारियों से आपकी रक्षा कर घर में भी ताज़गी का माहौल बनाए रखता है। आपने अभी अभी बागबानी शुरु की हो या एक अनुभवी पौधों की देखभाल करने वाला व्यक्ति,ये पौधा सभी के लिए उपयुक्त है।इसकी  सरलता और सहनशीलता इसे घर और ऑफिस दोनों के लिए एक आदर्श पौधा बनाती है।
धन्यवाद!

Prakriti ke sathi
Prakriti ke sathihttp://prakritikesathi.com
"प्रकृति के साथी" में आपका स्वागत है! यह ब्लॉग प्रकृति, पर्यावरण और अद्भुत पौधों की रोचक कहानियों का खजाना है। हमारा लक्ष्य है प्रकृति के अनजाने पहलुओं को उजागर करना और आपको इसके करीब लाना। आइए, साथ मिलकर धरती की खूबसूरती को और गहराई से जानें!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments