अगर हम पौधों के रखरखाव की बात करें,तो हम सिर्फ पानी,धूप और खाद इन चीजों तक सिमट कर रह जाते हैं। लेकिन इन सब घटको में मिट्टी का पीएच भी एक ऐसा मूल तत्व होता है। जिसका आपको ज्ञान होना जरुरी है।
अगर आप अच्छे और लहलहाते पौधे चाहते हैं,तो यह गुप्त जानकारी आपको पता होनी चाहिए।क्या हुआ,पीएच पढ़कर लगा कि अब बागबानी में भी साइंस का तड़का लगाना पड़ेगा।
लेकिन,अगर आप अपने पौधों को प्यार करते हैं।तो मिट्टी के ph की जानकारी से क्या डरना। चिंता ना करें,कोई परीक्षा नही देनी है आपको।
मिट्टी का पीएच निर्धारण कितना होता है?
- इसे ऐसे समझिए की मिट्टी के पीएच से आपको यह पता चलेगा कि आपके खेत या गार्डन में मिट्टी का मूड नॉर्मल है,अम्लीय है या क्षारीय।
- साधारणतया मिट्टी का ph मान संतुलित तब माना जाता है, जब वह 7 हो।
- वैसे 6.5 – 7.5 के मध्य में मिट्टी का पीएच खेती के लिए फैंटास्टिक है। सूक्ष्म जीव भी इस मिट्टी को पसंद करते है,और पौधे भी मिट्टी से खाना लेते रहेंगे।
- मतलब इस प्रकार की मिट्टी में जो भी पोषक तत्व होंगे वह पौधे को आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।
- 6.5 से कम ph =अम्लीय मिट्टी
- 7.5 से ज्यादा ph = क्षारीय मिट्टी

भारत में मिट्टी का पीएच कितना है?
भारत एक बहुत विशाल देश है। पर्वत,मैदान और रेगिस्तान अलग-अलग इलाकों में मिट्टी का ph अलग स्तर का पाया जाता है। भारत में मिट्टी का पीएच 6 से लेकर 8.5 तक पाया है।
प्रदेशों के अनुसार मिट्टी का पीएच इस प्रकार है।
काली मिट्टी का पीएच मान कितना है?
पीएच मान- 6.5-8.5
कहाँ पायी जाती है?- महाराष्ट्र, तेलंगाना उत्तरी कर्नाटक, काठियावाड
लेटेराईट मिट्टी पीएच मान कितना होता है?
पीएच मान- 4.5-5.5
कहाँ पाई जाती है?- आंध्र प्रदेश,मेघालय, उड़ीसा ,पश्चिम बंगाल
लाल मिट्टी का पीएच मान कितना होता है?
पीएच मान – 5-7.5
कहाँ पाई जाती है?-तमिलनाडु, उत्तर पूर्वी आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उड़ीसा
जलोढ़ मिट्टी का पीएच मान कितना है?
पीएच मान- 6.5-8.4
कहाँ पाई जाती है?- गंगा के मैदान इलाके
मिट्टी का पीएच कैसे मापा जाता है?
सामान्यतया अधिकतर बागबानी विशेषज्ञ यह सलाह देते है, कि बगीचे की मिट्टी का ph मान जानने के लिए पहले मिट्टी को 6 इंच की गहरे तक खोद कर निकाल लीजिए।यह प्रक्रिया बगीचे में 5 जगह करें और निकाली गई मिट्टी को एक स्थान पर एकत्रित कर लें।
PH strips से
- इस ढेर में से आधा कप मिट्टी लें।
- मिट्टी को पूर्णतया साफ करें।
- एक बर्तन में इस मिट्टी को मिला लें।
- बराबर मात्रा में पानी मिला ले।
- इस घोल को आधे घंटे तक ऐसे ही रहने दें।
- आधे घंटे बाद इसे अच्छे से मिलाकर छान लें।
- पीएच स्ट्रिप को इस घोल में डुबोने के बाद, चार्ट के अनुसार पट्टी का रंग देखकर मिट्टी का स्तर पता चलेगा आपको।

घरेलु साधन से जाँच
- सिरके से आप मिट्टी की क्षारीयता की जाँच कर सकते हैं।
- इसके लिए एक बरतन में एक कप मिट्टी मिलाएं।
- आधा कप पानी मिलाएं और मिश्रण को हिला लें।
- आधा कप सिरका मिला लें।
- सिरका डालने के बाद अगर मिट्टी में बुलबुले उठते हैं तो यह मिट्टी क्षारीय है।
- इसी तरह मिट्टी में पानी मिलाकर तैयार घोल में आधा कप बेकिंग सोडा डालें।
- बेकिंग सोडा डालने के बाद मिट्टी में बुलबुले उठते हैं तो यह मिट्टी अम्लीय है।
मिट्टी का पीएच कैसे सुधारा जा सकता है?
- यदि इस मिट्टी को 6 से कम नंबर मिले हैं तो यह मिट्टी अम्लीय है। और उसमें राख या चूना मिलाकर आप उसे क्षारीय बना सकते हैं।
- यदि इस मिट्टी को 8 से ज्यादा नंबर मिले हैं,तो मतलब आपके गार्डन की मिट्टी क्षारीय है।आप इस मिट्टी में सल्फर मिलाकर इसे अम्लीय बना सकते हैं।
निष्कर्ष
मिट्टी का ph मान आपके गार्डन और पौधों की आधारशिला है। अच्छे बागबान बनिए,अपने पौधों को संभालिए। ताकि आपके पौधे भी सोशल मिडिया पर सुपरस्टार बन सके। क्या आपको पता है कि आपके गार्डन की मिट्टी का पीएच क्या है ?पक्के गार्डनर हो क्या?कमेंट में अवश्य बताइए।
सन्दर्भ
भारत में मिट्टी का पी एच मान कितना हैं ?https://geoportal.natmo.gov.in/sites/default/files/SOILS.pdf