प्रकृति के कोष में अद्भत और अचंभित करने वाले उपहार छुपे हैं। ये अनोखे प्रकृति मित्र पर्यवारण की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध रहते हैं।एक ऐसा ही अनूठा एयर प्लांट है स्पेनिश मॉस।
ज्यादातर लोग एयर प्यूरिफ़ाइंग प्लांट के नाम से स्नेक प्लांट या मनी प्लांट और पीस लिली का ही घर के लिए चुनाव करते हैं।अगर आपको घर के अंदर हैंगिंग प्लांट्स लगाने का शौक है,तो आप इस पौधे को लगा सकते हैं।
2023 में पबमेड पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार,यह पौधा घर के अंदर हवा से हानिकारक गैसों को सोखने और उन्हें स्वच्छ करने में सहायक है।
स्पेनिश मॉस क्या है?

स्पेनिश मॉस का वैज्ञानिक नाम टिलंडसिया यूस्नेओइड्स है।और यह ब्रोमेलियासी परिवार सम्बन्धित प्लांट है।
मूलतः यह संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्ट इंडीज में पनपने वाला पौधा है।
इस पौधे की खासियत यह है,कि ये कम धूप में बढ़ने वाला पौधा है।हवा से पानी सोखकर स्पेनिश मॉस प्लांट जीवित रहता है।इसे मिट्टी और गमले की जरुरत नहीं है।
आप इसे घर को सजाने के लिए हैंगिंग प्लांट की तरह काम में ले सकते हैं। स्पेनिश मॉस वायू शोधक की तरह तो काम करता ही है।लेकिन खास बात यह है कि,जहाँ हवा में प्रदुषण नही होता सिर्फ वही ये पौधा वृद्धि करता है।
दक्षिणी पश्चिमी अमेरिका के मरुस्थलीय इलाकों में इसे घर की कूलिंग करने के काम में लिया जाता है।हवा में लटकता हुआ हुआ ये इंडोर पौधा 20 फीट तक लम्बा हो सकता है।
सूखे इलाकों में इसे घर या दफ्तरों में एक पैड पर बिछा दिया जाता है।और फिर एक पंखा उसके पीछे चला दिया जाता है।यह गर्म आवासों में भी घर ठंडा रखने का एक कम खर्चीला तरीका है।
स्पेनिश मॉस को गार्डनिंग और होम डेकोर में रचनात्मकता से कैसे सजाएं?
आप अनेकों तरीकों से स्पेनिश मॉस प्लांट से घर में डेकोरेशन कर कर सकते हैं।ये एक बहुउपयोगी पौधा है,जो ना सिर्फ आपके घर की शोभा बढ़ाएगा।बल्कि इसकी देखभाल करना भी आपके लिए सरल होगा।
नेचुरल पॉट टॉपिंग
- स्पेनिश मॉस का उपयोग गमले की मिट्टी को ढकने के लिए किया जा सकता है।ये मल्चिंग करने और मिट्टी का संरक्षण करने का एक सरल तरीका है।
- आप घर में लगे इंडोर प्लांट्स की मिट्टी को स्पेनिश मॉस से ढक सकते हैं।यह मिट्टी में लम्बे समय तक नमी को बनाए रखेगा।
- यह देखने में सुन्दर भी लगता है,और मिट्टी का कटाव रोकने में भी सहायक है।
- ध्यान रखने वाली बात यह है,इससे गमले की मिट्टी को ढकने के बाद हालांकि मिट्टी में गीलापन रहता है।पर पौधे की पानी की जरूरत के हिसाब से मिट्टी को चेक करके पानी देते रहें।
टेरारियम में परत जोड़ना

- अगर आप घर में प्लांट्स से डेकोरेशन करने के शौकीन हैं।तो टेरारियम की सजावट के लिए स्पेनिश मॉस का उपयोग किया जा सकता है।
- इससे आप ऑफिस टेबल या घर की शेल्फ्स की सजावट कर सकते हैं।
- इंडोर मिनी गार्डन बनाने के लिए टेरारियम में पहले कुछ छोटे चिकने पत्थरों की सतह तैयार कीजिए।
- फिर कोयले के कुछ छोटे टुकड़ों की परत तैयार कीजिए,फिर मिट्टी की सतह,और उस पर आप फ़र्न,नर्व प्लांट और सक्युलेंट प्लांट्स और ऊपर की सतह पर स्पेनिश प्लांट को बाहर की तरफ लटकता हुआ लगा सकते हैं।
मालाओं और बन्दनवार की तरह सजाना
- भारत में त्योहारों के सीजन में इस एयर प्लांट क्राफ्टिंग से घर को सजावटी लुक दिया जा सकता है। गार्डन में किसी प्लास्टिक के फ्रेम के चारों तरफ इसके घने आवरण को लपेटकर अलग अलग प्रकार के गार्डन डिजाईन तैयार किये जा सकते हैं।
- घर के दरवाजे के ऊपरी हिस्से पर इसे बन्दनवार की तरह लगाया जा सकता है।जिसमे आप मेरीगोल्ड जैसे सुंदर फूल और अशोक के पत्ते भी गूँथ सकते हैं।
- ये घर को एक नेचुरल लुक में सौन्दर्य प्रदान करेगा।

ड्रिफ्टवुड डिजाईन और मैक्रम के हैंगर पर लटकाना
- स्पेनिश मॉस प्लांट को लकड़ी के पुराने टुकड़ों और मैक्रम के धागे से गुंथे फ्रेम्स पर लटकाना,एक सुंदर और आकर्षक हैंगिंग डेकोर आईडिया है। ये घर में बोहो सजावटी शैली का अनुभव कराता है।
- अगर आप हैंगिंग बास्केट्स के या हुक्स में लगाने लायक प्लांट्स के शौकीन हैं। तो यह आपके लिए एक आसान विकल्प है।
- घर की खिडकियों पर पर्दों की तरह,रेलिंग्स पर लटकाकर नज़रों को रोक देने वाला प्रभाव उत्पन्न करें ऐसा एयर प्लांट है स्पेनिश मॉस।
वर्टीकल मॉस वाल आर्ट
- स्पेनिश प्लांट की आसान देखभाल के कारण इसे आप घर और गार्डन में वर्टीकल सजावट का प्राकृतिक माध्यम बना सकते हैं।
- घर के मुख्य दरवाजे के उपर,लकड़ी या लोहे के यू शेप फ्रेम पर लटकाकर घर के एंट्रेंस को शानदार लुक दे सकते हैं।
- पुराने और खराब हो चुके छतरियों के फ्रेम पर गोलाई में लटकाकर, घर के अन्दर झूमर जैसी बानगी बना सकते हैं।
- कमरे में पर्दा बनाने के लिए लकड़ी के फ्रेम पर लम्बाई में बढ़ने दीजिए, इससे आप किसी जगह का पार्टीशन भी कर सकते हैं।
- वर्टीकल जाल बनाकर उसमें स्पेनिश मॉस को बिछाएं,बीच-बीच में सकुलेंट्स भी लगा सकते हैं।
टेबलटॉप सेण्टरपीस
- स्पेनिश मॉस से घर में रसोई और खाने की टेबल या ऑफिस टेबल पर सेण्टरपीस की तरह सजाने के लिए यह इंडोर पौधा कमाल का है।
- ग्लास बाउल में स्पेनिश मॉस के साथ प्रयोग करके आप सुंदर और कलात्मक टेबल टॉप तैयार कर सकते हैं। छोटे टेरारियम और खुले कांच के बर्तन में इस प्लांट के साथ छोटे सकुलेंट्स जैसे एचेवेरिया,हवोर्थिया से सजा सकते हैं।
- स्पेनिश प्लांट को उपरी सजावट के लिए रखे,इसे अधिक पानी नहीं चाहिए।
- किसी वुडन ट्रे में स्पेनिश प्लांट को बिछा दीजिए।उसमें मोमबत्तियां सजाइए, दीवाली के अवसर पर ये सजावट को और भी सुहाना बना देगा।ध्यान रहे सूखे एयर प्लांट को मोमबत्ती की लौ से दूर रखें।
- कांच की टेबल के सेण्टर में ग्लास बॉल हैंगिंग स्टैंड लगाइए।जिसमें स्पेनिश मॉस भरा हो यह टेबल को कलात्मक लुक देगा।

स्पेनिश मॉस की देखभाल के टिप्स
स्पेनिश मॉस की देखभाल कैसे करें?इस पौधे को घर में अलग अलग जगह लगाने पर देखभाल के टिप्स
- टेरारियम में स्पेनिश मॉस को लगाना चाहते हैं,तो कोशिश करें टेरारियम को ऊपर से खुला रखें, क्यों कि ये प्लांट उच्च आद्रता को पसंद करने वाला पौधा है।
- टेरारियम का ढक्कन खुला रहने से हवा का संचरण बेहतर होगा,जो टेरारियम को प्राकृतिक रूप से हवा से नमी लेने में मदद करेगा।
- टेरारियम में स्पेनिश मॉस को ऊपर की तरफ ही लगाएं। नीचे के तल पर लगाने से इसमें सड़ने की समस्या हो सकती है।
- हैंगिंग बास्केट्स में इस प्लांट को लगाने के लिए इसे सूरज की सीधी धूप लगने से बचाइए। ये एक लो इनडायरेक्ट लाइट प्लांट है। जहाँ सूरज की छनी हुई रौशनी आये इसे वही लगाइए।
- इस पौधे की पानी के पोषण की जरुरत के लिए इसे हफ्ते में एक बार पानी में 10 से 15 मिनट तक डुबो कर रखिए, और फिर पानी को झटककर साफ करके वापस हैंग कर दें।
- पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इसे पानी में डुबोते समय हफ्ते में एक बार लिक्विड फ़र्टिलाइज़र से युक्त पानी में डुबाना बेहतर होगा।
- अगर आप स्पेनिश मॉस को माउंटिंग स्टाइल में रखना चाहते हैं।तो सुनिश्चित करें पौधे को पर्याप्त हवा मिलती रहे। खुले में लटकी शाखाएं लम्बाई से बढ़ती है।
- एक पौधे की शाखाओं से कई पौधे तैयार किए जा सकते हैं। छोटी सी शाखा की कतरन ले कर उसे लटका दें समय समय पर पानी का स्प्रे करें,वो बढ़ने लगेगी।
- इस एयर प्यूरिफ़ाइंग पौधे को भिगोने पर यह पूरी तरह से हरा हो जाता है। सूखने से बाद ग्रे रंग ले लेता है।
सामान्यतया पूछे जाने वाले सवाल
क्या स्पेनिश मॉस वाकई घर के अंदर हवा को शुद्ध करता है?
हाँ,स्पेनिश मॉस मिट्टी से खराब कणों और नमी को सोख लेता है और एक इंडोर एयर प्यूरिफ़ाइंग प्लांट की तरह काम करता है।
क्या स्पेनिश मॉस भारत की जलवायु में उग सकता है?
हाँ,पर ये पौधा नमी और हल्की धूप को पसंद करने वाला पौधा है राजस्थान के सूखापसंद इलाकों में इसे लगाने के लिए इस पर पानी का नियमित स्प्रे आवश्यक होगा।
स्पेनिश मॉस को कितनी बार पानी देना चाहिए?
इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं है सप्ताह में एक बार पानी में पूरी तरह डुबाना या पानी का स्प्रे करना पर्याप्त होगा।
निष्कर्ष
घर में इंडोर एयर प्यूरीफाइंग प्लांट्स लगाने के इच्छुक और विशेषकर कामकाजी लोग,जिन्हें घर पौधों से सजाना तो पसंद है,पर समय का अभाव है। उनके लिए स्पेनिश मॉस एक किफायती विकल्प है।इस पौधे की विशेषाकृति इसे और लुभावना बनाती है।घर को सजावटी लुक देने के लिए आपने किस प्लांट का चयन किया है,अपने विचार साझा कीजिएगा। पोस्ट पसंद आई,तो मित्रों से साथ शेयर कीजिएगा।
स्पेनिश मॉस की देखभाल https://www.gardenia.net/plant/tillandsia-usneoides-spanish-moss