Monday, June 30, 2025
HomeIndoor Air Purifying Plantsगुयाना चेस्टनट : भाग्य जगाने वाला पौधा

गुयाना चेस्टनट : भाग्य जगाने वाला पौधा

फेंगशुई के अनुसार गुयाना चेस्टनट को भाग्य जगाने वाला पौधा माना जाता है। पौधे के अन्य नाम मालाबार चेस्टनट, मनी प्लांट और पचायरा एक्वाटिका है। यह पेड़ उत्तरी ब्राज़ील और पश्चिमी मेक्सिको के घने जंगलों में उगने वाला पेड़ है।मालवेसी परिवार से सम्बंधित पौधा है।

गुयाना चेस्टनट कैसा पौधा है?

  • गुयाना चेस्टनट का वैज्ञानिक नाम पचायरा एक्वाटिका है। वैसे अपने मूल निवास स्थान और जंगलों में तो यह पेड़ खासी ऊंचाई तक बढ़ता है। लेकिन इसे आजकल इनडोर प्लांट्स की तरह भी उपयोग में लिया जाने लगा है।
  • घर के अंदर आप इसे गमले में भी लगा सकते है, बोनसाई बनाकर। गार्डन में भी यह मध्यम ऊंचाई तक बढ़ने वाला पेड़ है।
  • फेंगशुई और वास्तु के अनुसार इस पौधे को lucky indoor plants श्रेणी में रखा जाता है। सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए पौधा उत्तम माना जाता है।

गुयाना चेस्टनट की महत्वपूर्ण विशेषता 

  • मनी ट्री को घर के बाहर गार्डन में और इंडोर प्लांट की तरह भी लगाया जा सकता है।
  • इस पौधे को नमी में रहना पसंद है। 6 घंटे की अच्छी धूप की जरूरत होती है।वैसे अप्रत्यक्ष और मध्यम रोशनी में भी यह पौधा आसानी से फलता फूलता है।
  • इस पौधे का तना इतना नरम और मुलायम होता है, कि आप इसे चोटी की तरह गूथ सकते हैं।
  • दक्षिण अमेरिका और मैक्सिको के लोग इसके बीजों को पीसकर चॉकलेट की तरह पेय बनाकर पीते हैं। बीजों को तलकर और भूनकर भी वे इसका उपयोग खाने के लिए करते हैं।

गुयाना चेस्टनट को कहाँ रखें?

  • वैसे यह पौधा ऑफिस में रखे जाने वाले इंडोर प्लांट्स के लिए,और घर में भी जहाँ पर सूर्य की मध्य या तेज रोशनी आती हो वहां रखने के लिए उपयुक्त है।
  • अपनी ऑफिस की टेबल टॉप पर रख सकते हैं। खिड़की के पास या बालकनी में भी लगाने के रखने के लिए यह पौधा उचित है।
गुयाना-चेस्टनट-फल

गुयाना चेस्टनट की देखभाल कैसे करें?

इस पौधे को आप लो मेंटिनेस प्लांट की श्रेणी में रख सकते है। यह देखभाल में आसान घर में रखे जाने वाला पौधा है। हाँ यदि आप इसे घर के बाहर लगाते हैं।तो आपको कुछ फूल और फल भी इस पौधे से प्राप्त हो सकते हैं। घर के अंदर अगर आप इस पौधे को लगाते हैं,तो यह संभव नहीं होगा।

6 घंटे की पर्याप्त रोशनी चाहे वह प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष इसके लिए आवश्यक है। बिना खिड़की वाले ऑफिसेज में भी आप इस पौधे को ग्रो लाइट के साथ लगा सकते हैं।

मृदा 

इस मनी ट्री को ऐसी मिट्टी का मिक्स चाहिए होता है,जिसमें पानी बिल्कुल भी ना रुके। ऐसे गमले में इस पौधे को अनुकूल वृद्धि देने के लिए पीट मॉस और मिट्टी के मिक्सर को महत्ता दी जाती है।लेकिन पीट मॉस के अन्य विकल्प कंपोस्ट का भी आप उपयोग कर सकते हैं।

जल

पचायरा एक्वाटिका को अधिक पानी देने से इसकी जड़ों में सड़ने की समस्या हो सकती है। तो इस पौधे को तभी पानी दें जब उसकी मिट्टी की ऊपरी परत सूख गई है। इस मनी ट्री के गमले में जल निकासी की अच्छी व्यवस्था हो उसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

गर्मियों के मौसम पौधे को अधिक पानी की आवश्यकता होगी।

खाद 

आप घर में बने हुए किचन कंपोस्ट खाद भी इस मनी ट्री को महीने में एक बार दे सकते हैं।विशेषकर तब, जब पौधा नई पत्तियाँ बना रहा हो।

कीटों से बचाव

गुयाना चेस्टनट को कीटों से बचाने के लिए आप इस पौधे पर,साप्ताहिक नीम तेल का छिड़काव कर सकते हैं।

मनी ट्री की छंटाई 

अगर आप इसे बड़े गमले में लगाते हैं। तो यह उँचाई लेने वाला पौधा है। इसलिए समय-समय पर गुयाना चेस्टनट को छांटते रहे, ताकि इसका आकार नियंत्रण में रहे।

क्या गुयाना चेस्टनट को कटिंग से भी लगा सकते है?

गुयाना-चेस्टनट-प्लांट
  • हाँ इस मनी ट्री को आप कटिंग से दुगुना कर सकते हैं।
  • गर्मियों के मौसम में यह पौधा अधिक वृद्धि करता है,और कटिंग से इस पौधे को लगाने के लिए यह एक अनुकूल समय है।
  • कटिंग से पौधा तैयार करने के लिए एक मजबूत तना लीजिए,जिसमे गांठे अच्छे से विकसित हो गई हों। अब इस तने को 6 इंच की लम्बाई में काट लीजिए,और नीचे आ रही पत्तियों को भी हटा दीजिए। इसे पानी में डुबो कर रखिए जब तक जड़ें ना बन जाएं फिर इसे मिट्टी वाले गमले में ट्रांसप्लांट कर दीजिए ।

मनी ट्री की देखभाल संबंधित कुछ और बातें 

  • भारत में घर पर यदि आप इस पौधे की उचित देखभाल करते हैं। तो कम से कम 10 साल तक गुयाना चेस्टनट जीवित रह सकता है।
  • कम या अधिक पानी देने की स्थिति में मनी ट्री की पत्तियाँ पीली या भूरी होने लगेंगी।
  • पत्तियाँ यदि बेरंग हो रही है तो जान चाहिए,कि या तो इस पौधे को मिलने वाली धूप या तो बहुत ज्यादा है या कम। पता करने के लिए पौधे की जगह बदलें।
  • बिना पत्तियों के लंबा बढ़ता हुआ तना यह संकेत है, कि पौधे को उचित रोशनी की आवश्यकता है।

निष्कर्ष 

गुयाना चेस्टनट आसानी से देखभाल किए जाने वाला एक आकर्षक इंडोर प्लांट है। इस पौधे को सौभाग्य और सकारात्मकता का प्रतीक भी माना जाता है। यदि आप पौधे अपने घर में लगाने के शौकीन है, तो हाँ,आपको पौधों को थोड़ा समय तो देना पड़ेगा। आप मनी ट्री को अपने मित्रों को भेंट में भी दे सकते हैं। हरियाली बसाइए और हरियाली लुटाइए।पोस्ट से जुड़ी जानकारी अच्छी लगी तो कमेंट में जरुर बताएं।

सन्दर्भ

Pachira Aquatica https://www.nparks.gov.sg/florafaunaweb/flora/3/0/3045#:~:text=Pachira%20aquatica%20%2C%20commonly%20known%20as,like%20roasted%20peanuts%20or%20chestnuts.

गुयाना चेस्टनटhttps://plants.ces.ncsu.edu/plants/pachira-aquatica/#:~:text=Edibility%3A,and%20used%20to%20make%20flour

Prakriti ke sathi
Prakriti ke sathihttp://prakritikesathi.com
"प्रकृति के साथी" में आपका स्वागत है! यह ब्लॉग प्रकृति, पर्यावरण और अद्भुत पौधों की रोचक कहानियों का खजाना है। हमारा लक्ष्य है प्रकृति के अनजाने पहलुओं को उजागर करना और आपको इसके करीब लाना। आइए, साथ मिलकर धरती की खूबसूरती को और गहराई से जानें!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments