Sunday, October 12, 2025
HomeUrban Farmingबालकनी वर्टीकल गार्डन के लिए लो मेंटेनेंस पौधे

बालकनी वर्टीकल गार्डन के लिए लो मेंटेनेंस पौधे

शहरी क्षेत्रों में जगह की कमी से जूझते अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोग अक्सर गूगल पर खोज करते रहतें हैं,कि छोटे फ्लैट्स की बालकनी में वर्टीकल गार्डन कैसे लगाएं? या कम समय में संभाले जाने वाले पौधे बालकनी के लिए।

जैसे एक अपार्टमेंट में बहुत सारे लोगों को बसा कर मानव रहवास में स्पेस सेविंग तकनीक का उपयोग किया जाने लगा है।बिलकुल वैसे ही,वर्टीकल गार्डनिंग भी कम जगह में बागबानी करने का उपयोगी साधन बना हुआ है।और काफी ट्रेंडिंग टॉपिक भी है।

Table of Contents

वर्टीकल गार्डन बनाने की दिशा में,एक स्टैंड या दीवार पर पौधे लगा कर आप ना सिर्फ घर के वातावरण को 5 से 10 प्रतिशत तक ठंडा कर सकते है।बल्कि तुलसी,एलोवेरा,स्नेक प्लांट जैसे पौधे आपके घर की वायु को शुद्ध करने में भी सहायक हैं।शहर में पक्षी और तितलियाँ जब बालकनी में आयेंगे तो कहने ही क्या! 

आइए जानते है,कि बालकनी वर्टीकल गार्डन के लिए खास कुछ लो मेंटेनेंस पौधे कौन कौन से हैं?

गर्मियों में balcony garden care

बालकनी वर्टीकल गार्डन के लिए लो मेंटेनेंस पौधे

भारतीय जड़ी बूटियां स्वास्थ्य और स्वाद बढ़ाइए 

बालकनी में लम्बवत तरीके से इंडियन हर्ब्स को आप आसानी से कम जगह में भी उगा सकते हैं।

और इन जड़ी बूटियों के खाने में उपयोग से आप ताजगी,भोजन का बढ़ा हुआ स्वाद,मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र भी पा सकते हैं।

आइए जानते है,किन खास पौधों को आप बालकनी वर्टीकल गार्डन में जगह दे सकते हैं।

वाल फ्रेम में वर्टीकल गार्डनिंग

पौधों की मिट्टी और खाद की सही जानकारी

तुलसी

विशेष रूप से हिन्दू धर्म में पूजनीय है।और औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है।

पुदीना

का इस्तेमाल आप चटनी बनाने और पेय बनाने में कर सकते हैं। यह बहुत जल्दी बढ़ने वाला पौधा है,समय समय पर इसकी छटाई करते रहें। 

धनिया  

सब्जियों में सजावट और स्वाद की बढ़ोतरी के लिए धनिया जरुर उगाएं। 

लेमनग्रास

दक्षिण भारत में विशेष लोकप्रिय,इसकी चाय आपको तरोताजा कर देगी। 

अजवायन

इस पौधे को भी आसानी से बालकनी में लगया जा सकता है,परांठो में इसके पत्तों का स्वाद पाचन में सहायक है।

करी पत्ता

भारतीय भोजन में तड़के के मांग में रहने वाला पौधा,इस पौधे में एंटी ऑक्सीडेंट गुणों का भण्डार है।नियमित सेवन से पाचन तंत्र सुचारू रहता है। 

सजावटी और फूलों वाले पौधे 

बालकनी में वर्टीकल गार्डन के लिए फूलदार पौधे बहुत अच्छा चुनाव है।छोटी सी जगह में रंग बिरंगा संसार! फूल तितलियों और मधुमक्खियों,भंवरों को आकर्षित करते है।जो दूसरे पौधों को विस्तार देने में भी फायदेमंद है।दीवार या ट्रेलिस पर पौधे उगाने के लिए आप इन फूलों वाले पौधों का चयन कर सकते हैं।

Bougainvillea (बोगनवेलिया)

धूप को सहन करने की जितनी क्षमता इस पौधे में है,शायद ही किसी पौधे में हो,जितनी ज्यादा तेज धूप और गर्मी उतने ज्यादा फूलों से लदा बोगनवेलिया। 

सुंदर बैग जैसे आकार के दिखने वाले अनेक रंगों में फूल देता है,देखभाल में आसान।

Morning Glory (भोर बेल / Ipomoea)

इस पौधे के नाम से ही आप अंदाज़ा लगा सकते हैं,कि इसके फूल सुबह के समय खिलते है।यह फूल गुलाबी,बैंगनी,सफ़ेद आदि विविध रंगों में उपलब्ध होता है। 

बालकनी में इस पौधे को जाली पर ट्रेलिस या किसी रिंग का फ्रेम बना कर आकार में सजावटी रूप में उगा सकते हैं। रंगों से बालकनी को भरने का कमाल का उपाय है। 

Petunia (पेटुनिया)

पेटूनिया बालकनी वर्टीकल गार्डनिंग के लिए एक आदर्श पौधा है।जो कम समय में ही फूल देने लगता है। 

इसे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता भी नहीं है।गुलाबी,लाल,बैंगनी,सफ़ेद अनेक रंगों में मिल जाता है। 

कुछ प्रजातियों की पत्तियों पर धारियां भी बनी होती हैं।इस पौधे का चयन आपको लम्बे समय तक खिलने वाले फूलों का तोहफा देगा।

शहर के माहौल में भी बालकनी को तितलियों,मधुमक्खियों,को आने का निमंत्रण भेजिए पेटूनिया लगा कर! 

इसे आप छोटी टोकरियों,पुराने मग्स में भी लगा कर बालकनी में लटका सकते हैं। 

Portulaca (मॉस रोज़)

बालकनी में पॉकेट्स और रैक्स में लगाया जा सकने वाला सुंदर दिखने वाला सजावटी पौधा जो तेज गर्मी से लेकर सर्दियों के आगमन तक आपके वर्टीकल गार्डन को फूलों से लबालब रखेगा।

लेकिन इन फूलों को खिलने के लिए तेज धूप वाली जगह इस पौधे को लगाएं,छाया वाली जगह पर इस पर फूल नहीं आयेंगे। 

समय समय पर कटाई करके बालकनी में इसे आसानी से रखा जा सकता है।लम्बी ट्रे में आप इसे लगा कर बालकनी को मिनी गार्डन का रूप दे सकते हैं।

Marigold (गेंदा)

साथी रोपण के लिए संबसे प्रभावी पौधा जो आपकी छोटी से बगिया को कीटों से दूर रखता है। 

पीले और नारंगी रंगों में खिलता है।इस पौधे को आप छोटे गमलों में ट्रे में आसानी से लगा सकते हैं। 

कम रोशनी में उगने वाले हवा साफ करने वाले प्लांट

हर्ब गार्डन बालकनी वर्टीकल गार्डन के लिए लो मेंटेनेंस पौधे

लो लाइट में वर्टीकल गार्डनिंग 

अगर बालकनी में पौधे लगाते समय आपको धूप की कमी की समस्या है।तो आप छाया में उगने वाले पौधों से बालकनी में वर्टीकल वाल तैयार कर सकते हैं।

ये पौधे घर के अंदर भी सुकून भरा और आरामदायक वातावरण तैयार करेंगे। 

मनी प्लांट (Epipremnum aureum)

वर्टीकल गार्डन में सबसे आसानी से चलने वाला पौधा जिसे आप बालकनी में सबसे ऊपरी हिस्से में हैंगिंग टोकरियों में उगा सकते हैं।

दिखने में हरा भरा लगता है,और आपके घर की प्राणवायू को साफ करने का सर्टिफिकेट भी मिला हुआ है इस प्लांट को नासा से।

स्पाइडर प्लांट (Chlorophytum comosum)

घर में इसे लगाना सुख समृद्धि को निमंत्रण देना कहलाता है।फेंगशुई के अनुसार,तेज तर्रार धारदार पत्तियाँ इस पौधे को देखने में आकर्षक बनाती हैं।कम प्रकाश और कम देखभाल में आसानी से फलता फूलता है।पॉकेट्स या दीवार से लटकते हैंगिंग प्लांटर्स में आसानी से लगा सकते हैं। 

पीस लिली (Spathiphyllum wallisii)

लो लाइट में लगाने के लिए बेस्ट इंडोर प्लांट है पीस लिली।इसे आप फेल्ट पॉकेट्स या पुराने जूट के बैग्स या वर्टीकल ट्रे में लगा सकते हैं।नासा के हवा को साफ रखने वाले पौधों में एक यह पौधा भी शामिल है। 

सुंदर और सफ़ेद रंग के फूल घर में शांति और मानसिक स्थिरता का माहौल प्रदान करते है। 

फिलोडेंड्रॉन (Philodendron scandens)

फिलोडेंड्रॉन मनी प्लांट से मिलता जुलता पौधा है।दीवार या जाली के सहारे ऊपर फैलता है।इस पौधे को कम प्रकाश वाली जगह भी लगाया जा सकता है।बस इसे थोड़ा नम वातावरण प्रदान करें।

इसे आप बालकनी प्लांटर्स में लटका कर लगा सकते है।यह कुछ ही समय में अच्छा और घना आवरण बना देगा,छोटे ग्रो बैग्स में में भी यह पौधा जल्दी बढ़ता है।

समय समय पर छटाई करके इसका आकार नियंत्रित रखा जा सकता है। 

फर्न्स (Boston Fern, Asparagus Fern)

फर्न्स को नमी का माहौल पसंद है।कम धूप में आसानी में आपके गार्डेन को हरा भरा बनाए रखने वाला प्लांट। हैंगिंग बास्केट्स या वाल प्लांटर्स पर लगा कर आप बालकनी में ठंडा और नमी वाला वातावरण बनाए रख सकते हैं। 

सकुलेंट्स और आधुनिक विकल्प

सकुलेंट्स पौधे,जो अपनी मोटी और गद्देदार पत्तियों में पानी भरकर लेते हैं।इसी कारण इन्हें रसीले पौधे भी कहा जाता है।वर्टीकल वाल बनाने के लिए आसान और टिकाऊ विकल्प।इन पौधों की विशेषता है,कि ये गर्म वातावरण में भी आसानी से पनपते है।और अपनी पत्तियों में पानी का संग्रहण करके लम्बे समय तक जीवित रहते हैं। 

 Aloe Vera (एलोवेरा)

बालकनी के लिए उपयुक्त चयन,कम देखभाल में ज्यादा मुनाफा एक तो बढ़ता आसानी से है।और फिर अपने औषधीय गुणों के कारण सभी की पसंद बना हुआ है ये पौधा! 

दीवार पर लटकते हुए प्लांटर्स,हैंगिंग बास्केट्स में आसानी से लगा सकते हैं। 

Echeveria (एचेवेरिया)

एचेवेरिया मोटी और मांसल पत्तियों वाला पौधा है।देखने में गुलाब के फूल जैसा प्रतीत होता है।अत्यधिक गर्मी को सहन कर सकता है।और कम देखभाल और कम पानी में भी लम्बे समय तक चलता है।बाज़ार में अनेक प्रकारों में उपलब्ध है। 

बालकनी में इसे छोटे पॉट्स,कांच के टूटे मग्स में लगा सकते हैं।

मल्टी लेवल वर्टीकल गार्डन

Jade Plant (क्रसुला/मनी प्लांट ट्री) 

जेड प्लांट इंडोर प्लांट्स की श्रेणी में सबसे मशहूर प्लांट है।जो सूखा सहनशील पौधा है।इस पौधे को मनी ट्री के नाम से भी बुलाया जाता है।और वास्तु के अनुसार भाग्य जगाने वाला पौधा माना जाता है। 

जेड प्लांट की छोटी,रसभरी और चमकीली पत्तियाँ अनायास ही आपका ध्यान आकर्षित कर लेंगी। 

वर्टीकल वाल तैयार करने के लिए लम्बे समय तक टिकने वाला पौधा,विशेषकर व्यस्त लोगों के लिए। 

Sedum (सेडम)

सेडम एक ऐसा ध्यान आकर्षित करने वाला पौधा है।जो विभिन्न प्रकार के लुक्स में नर्सरी में आपको मिल जाएगा।कुछ छोटे आकर्षक फूलों को देने वाला,कुछ चमकीली छोटी पत्तियों वाले पौधे है।

और कुछ जगमगाती बेल की तरह के आकृति के पौधे हैं।जिन्हें Donkey’s tale भी कहा जाता है। 

छोटी लटकती टोकरियों में लगाने में बेहद आसान,ज्यादा पानी देने से नुकसान हो सकता है।ये कम पानी के शौकीन है।

Haworthia (हावोर्थिया)

हवोर्थिया देखने में नन्हा सा प्लांट बहुत सहनशील होता है।ये प्लांट भी आपको बहुत प्रकारों में मिल जाएगा।

तेजधार,नुकीली,और खुरदरी पतियाँ बहुत ही लुभावनी लगती हैं।

सकुलेंट्स पौधों के लिए मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी बिलकुल भी ना रुके,क्यों कि इन पौधो को कम पानी की जरूरत होती है। 

छोटे डिब्बे,कांच के मग्स में लगाने और लटकाने में अच्छी और प्रभावी चॉइस,स्पेस सेविंग प्लांट।

DIY वर्टिकल गार्डन आइडिया

बागबानी करने के विचार से खर्चे बढ़ने का डर भी सताता है।तो घर में ही मौजूद चीज़ों में पौधे उगा कर आप अपनी बागबानी की  रूचि को पूरा कर सकते हैं

और अपनी बालकनी या घर के किसी भी कोने में वर्टीकल गार्डन तैयार कर शहर में भी हरियाली का लुत्फ़ उठा सकते हैं।जानते है,वर्टीकल गार्डनिंग के कुछ DIY आइडियाज। 

वॉल पोकेट गार्डन

दीवार पर हुक्स लगा कर उनमे फेल्ट पॉकेट्स या घर में ही बनी हुई,पुराने कपड़ों की या जीन्स जैसे कपड़ों की पॉकेट्स में सकुलेंट्स और छोटे लटकने वाले पौधे लगा कर आप एक इंडोर ग्रीन वाल तैयार कर सकते हैं।

प्लास्‍टिक बॉटल प्लांटर

पौधों से जो एक चीज़ सीखी जा सकती है,वो है अपने अस्तित्व को बनाये रखने के लिए जो भी आपके पास है,उसमें शक्ति को संचित रखना,ताकि भविष्य सुरक्षित हो सके।

घर में उपलब्ध बेकार चीजों को रीसाइकिल करना इसका सबसे अच्छा और टिकाऊ उदहारण है।कचरा प्रबंधन में भी कारगर उपाय है।   

खाली पड़ी प्लास्टिक की बोतलों से आप छोटे प्लांटर्स बना सकते हैं।उन्हें वर्टीकली बांध कर उनमें छोटे पौधे आराम से लगा सकते हैं। 

बोतल में पानी निकलने के लिए छेद जरुर करें, मल्टी लेवल गार्डनिंग का आनंद लें।

इनमें आप हर्ब्स और नन्हे पौधे उगा सकते हैं।पानी की बचत भी हो जाएगी।  

ये दीर्घकालीन,सुलभ और बजट फ्रेंडली उपाय है बाग बनाने का। 

हैंगिंग प्लांटर्स

लैडर प्लांटर

आप किसी सीढ़ी को दीवार के सहारे रखकर भी टियर गार्डन तैयार कर सकते हैं। इसमें आप सीढ़ी के पायो को शेल्फ की तरह काम में लेते हैं।सारी शेल्फ्स पर कई सारे,वजन के अनुरूप,गमले रखकर सीढ़ीनुमा गार्डन बना सकते हैं। 

हैंगिंग मसन जार गार्डन

इसमें आप कांच की छोटी और बड़ी बोतलों को मोटे और मजबूत रस्सी से बांधकर हैंगिंग प्लांटर्स की तरह गार्डन को सजा सकते हैं। बालकनी को प्यारा डिजाईन देता है। 

एक छोटा टेरारियम गार्डन तैयार कीजिए,इसमें आप सकुलेंट्स और कैक्टस प्लांट आराम से लगा सकते हैं। 

पौधे लगाने के लिए मिट्टी में कंकड़ और चारकोल की परत तैयार करके थोड़ी सी पोटिंग सोइल मिक्स कीजिए।

सामान्यतया पूछे जाने वाले प्रश्न

वर्टीकल गार्डनिंग क्या है?

वर्टीकल गार्डनिंग में आप पेड़ पौधों को सीधे या खड़े तौर पर प्लांटर्स लगा कर उगाते हैं। जिससे एक ग्रीन वाल तैयार हो जाती है।ये कम जगह में बागबानी करने का प्रभावी तरीका है।

वर्टीकल गार्डनिंग किन जगहों पर की जा सकती है?

वर्टीकल गार्डनिंग घर की दीवार पर फ्रेम लगा कर,हैंगिंग प्लांटर्स लगा कर,बालकनी में,छत पर आसानी से की जा सकती है।

वर्टीकल गार्डनिंग के लिए कौन-कौन से पौधे अच्छे रहते हैं?

इसमें आप कम देखभाल वाले पौधों का चयन करें जैसे सकुलेंट्स प्लांट्स,कैक्टस,हवा को साफ करने वाले पौधे जैसे एलोवेरा,स्नेक प्लांट फूलों वाले पौधे जैसे पेटूनिया,सदाबहार आदि

निष्कर्ष 

कई बार लोग सिर्फ जगह की कमी के कारण अपने बागबानी के शौक को पूरा नहीं कर पाते।बालकनी में वर्टीकल गार्डन तैयार कर आप कम जगह में भी काफी पेड़ पौधे उगा सकते हैं।घर में ही उपलब्ध चीजों से रचनात्मक और उर्ध्वाकार ग्रीन दीवार का निर्माण कर सकते हैं।आपने कम जगह में अपने गार्डन को कैसे सजाया है?जानने में मुझे रूचि होगी। पोस्ट पसंद आई तो गार्डन लवर्स से साझा जरुर कीजिएगा।

Prakriti ke sathi
Prakriti ke sathihttp://prakritikesathi.com
"प्रकृति के साथी" में आपका स्वागत है! यह ब्लॉग प्रकृति, पर्यावरण और अद्भुत पौधों की रोचक कहानियों का खजाना है। हमारा लक्ष्य है प्रकृति के अनजाने पहलुओं को उजागर करना और आपको इसके करीब लाना। आइए, साथ मिलकर धरती की खूबसूरती को और गहराई से जानें!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments