Saturday, May 31, 2025
HomeSeasonal Farmingप्रत्येक मौसम के अनुसार कौनसे पौधे लगाने चाहिए?-पूरी गाइड

प्रत्येक मौसम के अनुसार कौनसे पौधे लगाने चाहिए?-पूरी गाइड

धीरे धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय

माली सींचे सौ घड़ा,ऋतु आए फल होय।

हाँ, अगर आप मौसम के अनुसार पौधे लगाए,तभी पौधो के प्रति की गई देखभाल ज्यादा रंग लाती है।फिर आप कितना भी पौधो को पानी पिलाइए,आपको खुद को भी लगता है कि पौधे आपकी देखभाल की परवाह नहीं कर रहे।मौसम अनुसार पौधे जल्दी प्रगति करते हैं।

बागबानी के शौकीन व्यक्तियों को किस मौसम में कौन से पौधे लगाने चाहिए? इसकी खोज अवश्य करनी चाहिए। मौसम के अनुसार ही पौधे लगाने से आप बागबानी में महारत हासिल कर सकते हैं और इससे आपको संतुष्टि भी मिलेगी।

भारत जैसे अनेक ऋतुओं वाले देश में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां पाई जाती हैं।जो एक से दूसरे मौसम के बदल जाने पर अपने अस्तित्व को खोने लगती हैं। आइए इस ब्लॉग में हम जानते हैं,कि प्रत्येक मौसम के अनुसार आपको कौन से पौधे लगाने चाहिए?

मौसम-के-अनुसार-पौधे-इन्फ़ोग्राफिक

गर्मी के मौसम के अनुसार कौनसे पौधे लगाए जाने चाहिए?

गर्मियों के मौसम के अनुसार अपनी किचन गार्डन में यह मौसमी सब्जियों के पौधे उगाएं। बहुत आसानी और थोड़ी सी देखभाल से गर्मी के मौसम में आप इन सब्जियों को उगा सकते हैं।

टमाटर

  • 10 या 12 इंच के गमले में लगाया जाए तो बेहतर होता  है।
  • गर्मी का मौसम के अनुसार इस सब्जी का पौधा लगाना उपयुक्त है।
  • अधिक जगह की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।

मिर्च

  • किसी भी छोटे कंटेनर में आप मिर्ची के पौधे को उगा सकते हैं।
  • जहां अच्छी धूप आती है,वहां इस पौधे को रखें।

खीरा 

  • खीरा स्वास्थ्य के लिए गर्मियों में ठंडक प्रदान करने का कार्य भी करता है।
  • खीरे का पौधे को थोड़ी सी जगह की आवश्यकता अधिक होती है ,यह बेलनुमा पौधा  है।
  • गर्मी के मौसम के अनुसार यह सब्जी ठंडक भी प्रदान करती है।

बैंगन 

  • बैंगन का पौधा भी गर्मी के मौसम के अनुसार लगाए जाने वाले पौधों की लिस्ट में एक उपयुक्त पौधा है।
  • हालांकि इस पौधे में कीड़े अधिक लगने की वजह से,आपको जैविक कीट नाशक का उपयोग समय समय पर करना पड़ेगा।

टिंडा

  • इस सब्जी का पौधा भी गर्मी के मौसम के अनुसार लगाए जाने के लिए उचित चयन है।
  • पौधा लगाने के लगभग 2 महीने बाद आप पौधे से मिले टिंडे की सब्जी खाने के लिए बिल्कुल तैयार हो जाएंगे।

गर्मी के मौसम के अनुसार कौनसे  फूलों के पौधे लगाए जा सकते हैं?

जीनिया

  • अगर आप अपने बगीचे में तितलियों को बुलाना चाहते हैं,तो इस फूल के पौधे को जरुर लगाएं।

मोगरा

  • सबका पसंदीदा खुशबू बिखेरने वाला सुंदर फूलों वाला पौधा।
  • अपनी मनमोहक खुशबू से आपके घर के वातावरण को आनंदित कर देगा।

बालसम

  • एक प्रकार का सजावटी पौधा है,जो विशेष रूप से गर्मियों में अपने पूरे चरम पर होता है।
  • आप इस पौधे को गमले में अपने गार्डन की बाहर की बाढ़ बनाने में,इस्तेमाल कर सकते हैं।

गेंदा

  • सब्जियों के साथ साथी रोपण की तरह भी आप इस पौधे को इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके फूलों का उपयोग पूजा और सजावट में भी किया जा सकता है।
  • कीटों को दूर रखने में भी यह पौधा सहायक है।
मौसम-अनुसार-पौधे

बरसात के मौसम के अनुसार कौनसे से पौधे लगाए जाने चाहिए?

बरसात के मौसम के अनुसार ऐसे पौधे लगाने चाहिए,जो पानी में अच्छे से वृद्धि कर सके,और मिट्टी के कटाव को रोकने में भी सहायक हो।

कद्दू

  • बारिश के मौसम में कद्दू को गमले में उगाया जा सकता है।
  • यह मानसून में लगाया जाने पौधा है।

तुरई

  • तुरई का पौधा लगाने के लिए बरसात का मौसम एक अनुकूल वातावरण तैयार करता है।
  • यह भी एक बेलनुमा आकार में बढ़ाने वाला पौधा है।

करेला

  • स्वाद में कड़वापन लिए हुए करेला अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुणों से परिपूर्ण है।
  • बरसात का मौसम इस पौधे को उगाने के लिए अच्छा समय है।
  • लगभग 3 महीने बाद आपको इस पौधे से सब्जी प्राप्त हो जाती है।

बरसात के मौसम के अनुसार कौनसे फूलों के पौधे लगाए जा सकते है ?

पोर्टूलाका

  • यह फूल गुलाबी, सफेद, बैंगनी, पीले और लाल विविध रंगों में खिलता है।
  • भारत के उत्तरी प्रदेश में इसे लक्ष्मण बूटी के नाम से भी जाना जाता है।

केलेंडूला 

  • रफ्तार से वृद्धि करने वाला पौधा।
  • इसे आप आसानी से गमले में और गार्डन की मिट्टी में लगा सकतें हैं।

सेलोशिया

  • गहरे और खूबसूरत रंगो वाले इस पौधे को आप बरसात के मौसम में आसानी से लगा सकते हैं।
  • बारीक होने के कारण इसके बीच आसानी से अंकुरित होते हैं।
  • छोटी पौध तैयार करने के कुछ दिन बाद आप इसके छोटे-छोटे पौधों को गमले में शिफ्ट कर सकते हैं।

सर्दी के मौसम के अनुसार कौनसे पौधे लगाए जा सकते हैं?

इस मौसम में तापमान में गिरावट होने के कारण कुछ विशेष प्रकार के फूलों और सब्जियों की किस्म आप उगा सकते हैं।जो की ठंड के मौसम को सहन करने की क्षमता रखते हैं।सर्दी के मौसम के अनुसार पौधे जानिए।

पत्ता गोभी 

  • सर्दियों की शुरुआत होने आप इस के पौधे की बुवाई कर सकते हैं ।और सर्दियों में ताज पत्ता गोभी का आनंद ले सकते हैं।

ब्रोकोली 

  • इस पौधे को पनपने के लिए ठंडे वातावरण की जरूरत होती है।

पालक 

  • विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर इस सब्जी का आनंद लेने के लिए सर्दियों से पहले इसके बीज बोएं।

फूलगोभी 

  • अक्टूबर का समय इस पौधे की बुवाई का उपयुक्त समय है। ठन्डे मौसम में पनपने वाली यह एक स्वादिष्ट सब्जी है।

सर्दियों के मौसम में कौनसे फूलो के पौधे लगाने चाहिए?

सर्दी के मौसम के अनुसार पौधे कड़ाके की ठण्ड को सहन करने की क्षमता रखते हैं।

पेटूनिया 

  • पेटूनिया सर्दी के मौसम में लगाया जाने वाला एक बहुत ही आसान पौधा है।
  •  विविध प्रकार के रंगों और आकारों में यह उपलब्ध होता है।
  • इस पौधों को लगाने के लिए आपको अच्छी धूप और जल निकासी वाली मिट्टी चाहिए।

पैन्सी

  • अत्यधिक ठंड में खिलने वाला यह एक सुंदर फूलों वाला पौधा है।
  • तितली के पंखों जैसे इस फूल की पत्तियां दिखाई देती हैं।
  • इस पौधे को आप आसानी से छोटे गमले में लगा सकते हैं।
बरसात के मौसम के अनुसार पोर्टुलाका कमाल का पौधा

एस्टर

  • अनेक रंगो और आकारों में पाया जाने वाला यह पौधा सर्दियों में आपके बगीचे की शोभा बढ़ाता है।

गुलदाउदी 

  • सर्दियों के मौसम के अनुसार पौधो में गुलदाउदी के फूल आपको विशेष रूप से आकर्षित करेंगे।
  • गुलदाउदी के रंग-बिरंगे फूल  समारोहों में सजावट के काम में भी लिए जाते हैं,इसके फूलों से सुन्दर मालाएं बनती हैं।

पौधों को लगाने के समय ध्यान रखने वाली कुछ बातें

  • गमले में पौधों को लगाने के लिए सही पोटिंग मिक्स तैयार करें।
  • गोबर की खाद अपने आप में संपूर्ण खाद होती है इसमें प्रचुर मात्रा में नाइट्रोजन पाया जाता है।
  • बरसात के मौसम में पौधों को फंगस से बचने के लिए उसमें खली की खाद डालें।
  • सिंचाई करने का समय या तो सुबह जल्दी रखें या शाम को पौधों को पानी दे।
  • पौधों को 6 से 8 घंटे की धूप अवश्य मिले।
  • मौसम के अनुसार होने वाली बीमारियों से रक्षा करने के लिए पौधों मे नीम तेल का स्प्रे प्रति सप्ताह करें।

निष्कर्ष

पौधों में भी कुछ विशेष प्रकार के घटक पाए जाते हैं जो अनुकूल वातावरण मिलने से चमत्कारिक रूप से फलते फूलते हैं। मौसम के अनुसार पौधे,सब्जियों और फूलों का प्रबंध आपको बागबानी में सहायता प्रदान करेगा। आपको किस मौसम में बागबानी करना पसंद है? कमेंट में अवश्य बताइए ?

Prakriti ke sathi
Prakriti ke sathihttp://prakritikesathi.com
"प्रकृति के साथी" में आपका स्वागत है! यह ब्लॉग प्रकृति, पर्यावरण और अद्भुत पौधों की रोचक कहानियों का खजाना है। हमारा लक्ष्य है प्रकृति के अनजाने पहलुओं को उजागर करना और आपको इसके करीब लाना। आइए, साथ मिलकर धरती की खूबसूरती को और गहराई से जानें!
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments