Thursday, May 15, 2025
HomeMedicinal Plantsक्या तुलसी का पौधा सूख रहा है?जाने 9 कारण और देसी घरेलू...

क्या तुलसी का पौधा सूख रहा है?जाने 9 कारण और देसी घरेलू उपाय 

भारतीय परिवारों में तुलसी की पौधे की बहुत महिमा है। लगभग सभी भारतीय परिवार तुलसी के पौधे को अपने घर में रखते हैं। तुलसी के  पौधे में औषधीय गुणों की भरमार होने की वजह से इसे जड़ी बूटियों की रानी कहा जाता है। 

वरीयता और पवित्रता में इस पौधे को प्रथम स्थान प्राप्त है। ना केवल श्रद्धा बल्कि समय के साथ आने वाले कई वायरल इंफेक्शन से तुलसी का पौधा रक्षा करने में सहायक है।

तो ऐसे में अगर आपका तुलसी का पौधा सूख रहा है। फिर मन में थोड़ी आशंका होना स्वभावगत सही है। थोड़ी देखभाल और उचित  समय पर दिए गए पोषण से, गमले में आप इस पौधे को दीर्घायु बना सकते हैं। इस ब्लॉग में हम जानेंगे।

  • तुलसी का पौधा सूखने का मुख्य कारण 
  • पौधे की समस्या का घरेलू इलाज
तुलसी का पौधा सूख रहा है जाने कारण
  • तुलसी के पौधे को दोबारा हरा भरा कैसे बनाएं

तुलसी का पौधा सूख रहा है? जानिए इसके पीछे के प्रमुख कारण

  • तुलसी का गमला – मुझे याद है, मेरे घर के बाहर मिट्टी में तुलसी के पौधे के बीज लापरवाही से बिखेर दिए थे। और उससे भी उस जगह बहुत हरी भरी और घनी तुलसी के दो पौधे उपजे।

और यही नहीं घर के आसपास भी तुलसी के अनेक पौधे यूं ही अनावश्यक रूप से उग गए। जबकि उनकी कोई देखभाल भी नहीं की जा रही थी,सिर्फ पानी देने के अलावा। लेकिन वे पौधे अपनी संपूर्णता पर थे। और गाय भी तुलसी के पौधे को नहीं खाती,तो वे हर्ष के साथ फल फूल रहे थे।

गलती हो जाती है, तुलसी के पौधे को उचित गमले में ना लगाने पर। घरों में तुलसी के पौधे को उचित अनुकूल जगह न मिलने के कारण, रोज पानी देने के बावजूद भी गमलों में तुलसी के पौधे नष्ट हो जाते हैं।इससे बचने के लिए  तुलसी के पौधे को बड़े आकार वाले मिट्टी के गमले में लगाइए। जैसे जैसे पौधा बढ़ता है। उसकी जड़ों को फैलने के लिए जगह चाहिए।

  • तुलसी के पौधे को धूप की कमी- तुलसी का पौधा गर्म वातावरण में फैलने वाला पौधा है। इस पौधे को रोजाना 5 से 6 घंटे की धूप आवश्यक रूप से चाहिए। कोशिश कीजिए इसे घर की ऐसी जगह पर रखें, जहां सूर्य का प्रकाश प्रचुरता से मिले।यह छाया में रखने वाला पौधा नहीं है।
  • तुलसी के पौधे को अधिक पानी देना- तुलसी के पौधे की देखभाल भी साधारण पौधों की तरह कीजिए। घर के हर सदस्य को पूजा करते समय तुलसी के पौधे में पानी डालना पौधे की जड़ों को सढ़ाने का कार्य करेगा। गर्मी के मौसम में अच्छे से पानी दें। पौधे की सिंचाई सुबह जल्दी या शाम के समय करें। गमले में जल निकास के लिए छिद्र की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
  • पौधे मे कीट और रोगों का संक्रमण- तुलसी के पौधे में पत्तियों में किसी भी प्रकार का संक्रमण या पौधे की जड़ों को बचाने के लिए पौधे में हफ्ते में एक बार नीम तेल का स्प्रे अवश्य करें।

पीली और खराब हो चुकि पत्तियों की हाथों से छंटाईं कर ले। पौधे की पत्तियों को पानी की बौछार से साफ करें।

तुलसी-का-घर-के-बाहर-लगा-पौधा
घर के बाहर बिना देखभाल उगते तुलसी के पौधे
  • मिट्टी में पोषण की मात्रा- अगर सालों साल एक ही गमले में तुलसी के पौधे को आप जीवंत बनाए रखने के इच्छुक हैं। तो समय-समय पर गमले में 1 मुट्ठी गोबर की खाद या 1 मुट्ठी नीम खली पौधे को देते रहें। आप चाहे तो चाय पत्ती को अच्छे से धोकर भी तुलसी के पौधे में डाल सकते हैं।
  • गमले में दिया जलाना- भारतीय परिवारों में शाम के समय तुलसी के पौधे में दिया जलाने की पारंपरिक प्रथा रही है। लेकिन तुलसी के तने के पास दिया रखने से, उसके पत्तो में दिये की आँच से जलने की संभावना रहती है। और इसी कारण पौधा कुछ ही समय में सूख जाता है। कोशिश कीजिए दिये को गमले से बाहर जलाएं।
  • तुलसी के गमले का स्थान बार-बार बदलना- गमले में तुलसी की देखभाल आपको विशेष रूप से करनी पड़ेगी। कोशिश कीजिए तुलसी के गमले को बार-बार अपने स्थान से हटाएं ना। पानी को सुरक्षित और किसी अच्छी धूप वाली जगह पर स्थिरता से रहने दे।
  • मौसम बदलने पर तुलसी की देखभाल- तेज लू और शीत लहर से पौधों को बचाकर रखें। इसके लिए आप पौधों को किसी सूती कपड़े से ढककर भी रख सकते हैं।
  • गमले की मिट्टी को हल्का ना रखना- पौधे को लगातार पानी देते रहने से मिट्टी ठोस हो जाती है। उचित अंतराल से की गई गुड़ाई से मिट्टी में हवा का संचरण बढ़ता है। और पौधे की जड़ों को ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में मिल पाती है।जिससे पौधा अच्छे से वृद्धि करता है।

तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने के टिप्स

  • तुलसी के पौधे के आसपास समुचित स्वच्छता रखें।
  • समय-समय पर खरपतवारों को हाथों से हटाते रहे।
तुलसी-के पौधे-को-जीवंत-टिप्स
  • स्टील और लोहे से बने बर्तन में तुलसी के पौधे को ना लगाये।
  • तुलसी के पौधे के आसपास मंत्रोचार करें या सकारात्मक बातें बोले।

FAQs तुलसी के पौधे के सूखने पर पूछे जाने वाले आम सवाल 

1 क्या सूखी हुई तुलसी को पुनर्जीवित किया जा सकता है?

अगर तुलसी की जड़ों में जान है, तो पौधे को वापस जीवित किया जा सकता है।पौधे के सूखे हुए तानों को काट दें,और नियमित देखभाल से पोषण दें।

2 क्या तुलसी को रोज पानी देना चाहिए?

 गर्मी के मौसम में पौधे को रोज पानी दे। लेकिन,सर्दी के मौसम में मिट्टी के सूखने पर ही पानी दें।

3 क्या तुलसी के पौधे को दूसरे पौधे के पास रख सकते है?

यदि गमले में लगा रहे हैं।तो तुलसी के पौधे को अन्य पौधो से अलग रखें।मिट्टी में अन्य पौधो के साथ तुलसी को लगा सकते हैं।

तुलसी के पौधे पर छोटी सी कविता

निष्कर्ष 

तुलसी जी के पौधे की भी अन्य पौधो की तरह सही समय पर पानी,खाद और मंजरी आने से पहले कटाई छटाई करके आप लम्बे समय तक जीवंत बनाए रख सकते है।मन और लगन के साथ तुलसी की सेवा से ये नाजुक पौधा हरा भरा रहता है।

Prakriti ke sathi
Prakriti ke sathihttp://prakritikesathi.com
"प्रकृति के साथी" में आपका स्वागत है! यह ब्लॉग प्रकृति, पर्यावरण और अद्भुत पौधों की रोचक कहानियों का खजाना है। हमारा लक्ष्य है प्रकृति के अनजाने पहलुओं को उजागर करना और आपको इसके करीब लाना। आइए, साथ मिलकर धरती की खूबसूरती को और गहराई से जानें!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments